कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया और कई विकास कार्यो का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया

श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के तीन दिवसीय भ्रमण के दौरान आज कलगड़ी मल्ली में होने वाले स्थानीय कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया एवं राजकीय इंटर कॉलेज कालों के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण,राजकीय प्राथमिक विद्यालय कालों भवन के सौंदर्यीकरण के कार्यों का शिलान्यास,राजकीय प्राथमिक विद्यालय चमगांव के नव स्वीकृत भवन का शिलान्यास एवं पटोटी के बहुउद्देशीय पंचायत भवन का लोकार्पण किया। डॉ.धन सिंह रावत ने पाबों क्षेत्र में आज सबसे पहले ग्राम सुंदरियों पहुंचकर जनसंपर्क किया और ग्रामीणों से बातचीत करते हुए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में उन्हें जानकारी दी। तत्पश्चात राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज,पाबों और रा.प्रा.वि.पाली,चोपड़ा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय परिसर,कक्षाओं,शिक्षण व्यवस्थाओं और छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं से रूबरू भी हुए। उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति,बच्चों की पढ़ाई,किताबों की उपलब्धता,शौचालय,साफ-सफाई जैसे बुनियादी बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया साथ ही विद्यालयों में सुधार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए उन्होंने कहा राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि हर बच्चा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पाए,और हम इसके लिए निरंतर प्रयासरत हैं उसके बाद ग्राम चोंडी पाबों में ग्रामीण भाइयों-बहनों से भेंट कर उनकी समस्याओं और सुझावों को प्रत्यक्ष रूप से जाना कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते हमारा प्रयास है कि हर गांव की मूलभूत आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए जो भी मुद्दे सामने आए उन्होंने उन्हे संबंधित विभागों तक पहुंचाया ताकि इनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके उसके बाद कलगडी मल्ली में ग्रामवासियों ने कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत का स्वागत किया और इस दौरान उनके द्वारा जनसंवाद भी किया गया। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर केंद्र एवं राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की और उनके सुझावों एवं आवश्यकताओं को सुनकर उन्होंने स्पष्ट कहा है कि हमारे गांव जागरूक तो हो ही रहे है साथ ही प्रगति की दिशा में भी अग्रसर हो रहे है। डॉ.धन सिंह रावत ने आज ग्राम कलगडी पाबों में ग्रामीणों से भेंट कर उनकी समस्याओं और सुझावों को प्रत्यक्ष रूप से जानने का प्रयास किया इस अवसर पर उन्होंने कहा जनप्रतिनिधि होने के नाते हमारा प्रयास है कि हर गांव की मूलभूत आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए जो भी मुद्दे सामने आए हैं,उन्हें संबंधित विभागों तक पहुंचा दिया जाय ताकि इनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके उहोंने पाबों में राजकीय इंटर कॉलेज कालौं के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण,राजकीय प्राथमिक विद्यालय कालौं के भवन के सौंदर्यीकरण के कार्यों का शिलान्यास,राजकीय प्राथमिक विद्यालय चमगांव के नव स्वीकृत भवन का शिलान्यास एवं पटोटी के बहुउद्देशीय पंचायत भवन का लोकार्पण भी किया। डॉ.धन सिंह रावत के साथ इस अवसर पर कार्यक्रमों में आज बेसिक जिला शिक्षा अधिकारी,पाबों मंडल अध्यक्ष विमल नेगी,पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह भंडारी,नरेंद्र प्रसाद टम्टा,हरेंद्र कोहली,गुलाब सिंह आदि लोग मौजूद रहे।