हल्द्वानी उपजिलाधिकारी (न्यायिक) रेखा कोहली ने संबंधित अधिकारियों के साथ आज लालकुआँ क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। जिससे जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति का मूल्यांकन कर संभावित उपायों पर संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित किया जा सके। इस दौरान उपजिलाधिकारी न्यायिक रेखा कोहली ने संबंधित प्रशासनिक टीम के साथ विभिन्न कॉलोनियों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए नालों और जलभराव की स्थिति से प्रभावित स्थानो का निरीक्षण किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी ने जलभराव की गंभीर समस्या को ध्यान में रखते हुए जल निकासी व्यवस्था को तत्काल दुरूस्त करने नालों की सफाई कार्य में तेजी लाने तथा जलभराव की पुनरावृत्ति रोकने हेतु स्थाई समाधान की योजना बनाने हेतु निर्देशित किया।
उन्होंने कहा कि निरीक्षण के माध्यम से प्रशासनिक स्तर पर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रभावित नागरिकों को शीघ्र राहत पहुंचाई जा सके और भविष्य में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो और संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये साथ ही नालों के ऊपर अतिक्रमण करने वालो के विरूद्ध नोटिस जारी करने की कार्यवाही करने को निर्देशित किया।
