खेत से मिट्टी उठाते 5 ट्रेक्टर एक पोकलाईन पर कार्यवाही

झबरेड़ा क्षेत्र में शेरपुर खेलमऊ के एक खेत से पोकलाईन मशीन के द्वारा मिट्टी खोदकर ट्रैक्टर ट्रॉली द्वारा दूसरी जगह डाले जाने की सूचना पर पहुँची पुलिस ने किसी तरह की परमिशन ना दिखाए जाने पर थाने में खड़े करने के बाद कार्यवाही शुरू कर दी है। बता दें कि झबरेड़ा थाना क्षेत्र के शेरपुर खेलमऊ के जंगल मे एक खेत मे किसी प्लांट के लगाने की तैयारी की जा रही है जिसमे पोकलाईन मशीन द्वारा खेत की मिट्टी को बिना परमिशन के खोदकर दूसरे स्थान पर डाली जा रही थी जिसकी सूचना प्रशासन को दिए जाने के बाद प्रशासनिक अमला हरकत में आया और झबरेड़ा पुलिस ने मौके पर पहुँच कर 5 ट्रेक्टर ट्रॉली पर कार्यवाही करते हुए पोकलाईन मशीन की चाबी साथ ले आई और खनन को अंजाम देने वाले लोगो पर कार्यवाही करना शुरू कर दी है। इस दौरान एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि पूरे मामले में ट्रेक्टर ट्रॉली को थाने में लाया गया है और उन पर जाँच के बाद कार्यवाही की जाएगी।