श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत श्रीनगर विधानसभा के तीन दिवसीय भ्रमण के दौरान गुरुवार को आज तीसरे दिन पौड़ी-पाबों क्षेत्र में रहे जहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के साथ-साथ क्षेत्रीय जनता को लाभ पहुंचाने हेतु कई कार्यो के लोकार्पण भी किये जिसमें मुख्य रूप से राजकीय प्राथमिक विद्यालय ग्वाडीगाड़ के नवीन भवन,जूनियर हाई स्कूल सराणा,चोपडयू में पंचायत भवन,ब्लॉक सभागार एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबों जाने वाले रास्ते पर इंटरलॉक टाइल आदि का लोकार्पण किया साथ ही ब्रिगेडियर विद्याधर जुयाल संस्कृत उत्तर माध्यमिक विद्यालय में नव प्रवेश छात्रों के मंगल स्नान एवं यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही पाबों बाजार के व्यापार मंडल के साथ होने वाली बैठक में भी प्रतिभाग किया। शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने आज ब्रिगेडियर विद्याधर जुयाल संस्कृत विद्यालय भुवनेश्वरी पौड़ी गढ़वाल में नूतन प्रवेशित छात्रों के हल्दी-बानो कार्यक्रम में सभी नव प्रवेशित छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आज का बच्चा कल का भविष्य है जिसको देखते हुए ही बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है तत्पश्चात डॉ.धन सिंह रावत ने आज पौड़ी के कोट ब्लॉक में राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवार एवं राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय देवार का निरीक्षण किया और स्कूल में अध्ययन छात्र-छात्राओं से संवाद भी किया इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने जिला चिकित्सालय पौड़ी पहुंचकर वहां का निरीक्षण किया तथा मरीजों से बातचीत कर समस्त स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायज़ा भी लिया। डॉ.धन सिंह रावत ने पाबों में उल्केश्वरी कृषक उत्पादक संगठन सहकारी समिति लिमिटेड के नवीन बिक्री केंद्र का शुभारंभ किया और कहा कि स्थानीय कृषकों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य दिलाने,जैविक उत्पादों को प्रोत्साहन देने और पहाड़ की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में यह निश्चित ही एक सार्थक कदम है। कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने गुरुवार को पौड़ी जिले के पाबों में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” में कहा कि भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकवाद के विरुद्ध की गई निर्णायक और साहसी कार्रवाई को हम सभी नमन करते हैं और कहा कि पाबों की सड़कों पर उमड़ा देशप्रेम का जनसमूह इस बात का प्रमाण है कि जब बात मातृभूमि की होती है तो सैन्यभूमि उत्तराखण्ड का हर नागरिक एकजुट खड़ा होता है और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व एवं हमारे वीर जवानों के शौर्य से प्रत्येक देशवासी गौरवान्वित महसूस कर रहा है उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों से आह्वान करते हुए कहा कि भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य के प्रतीक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की इस ऐतिहासिक विजय को प्रत्येक वर्ष उत्सव के रूप में मनाएं और अधिक से अधिक लोगों को हमारे वीर सैनिकों के साहस,पराक्रम और शौर्य से परिचित कराएं। डॉ.धन सिंह रावत ने गुरुवार को पाबों में दो करोड़,चौदह लाख,चौवन हजार की लागत से बनने वाली पुलिस चौकी का भूमि पूजन एवं शिलान्यास भी किया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। अंत में गुरुवार को स्थानीय विधायक डॉ.धन सिंह रावत ने पाबों व्यापार मंडल के व्यापारियों की बैठक में भी प्रतिभाग करते हुए कहा कि गांवों के जितने भी लोग आप लोगों से व्यापार से संबंधित जुड़े रहते हैं उनको ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े हुए सैनिकों के साहस,पराक्रम और शौर्य से परिचित आवश्यक कराएं। आज के कार्यक्रमों में डॉ.धन सिंह रावत के साथ भारतीय जनता पार्टी पौड़ी के जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत,पाबों मंडल अध्यक्ष विमल नेगी,पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र भंडारी,गेंदा लाल,पुष्पा नेगी,आनंद रावत,हरेंद्र कोहली,नरेश टम्टा,मनोज रावत,जगमोहन रावत,मनोज रावत,गुलाब सिंह,मनोज बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे।
समाज के हर व्यक्ति को लाभ पहुंचाने की है प्राथमिकता–डॉ.धन सिंह रावत
