श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल लोकेश्वर सिंह द्वारा यातायात के प्रभावी नियंत्रण हेतु शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध संघन चैकिग अभियान चलाते हुये,प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल के आदेश के क्रम में क्षेत्राधिकारी श्रीनगर के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में दिनांक 14-15/5/2025 की रात्रि को कोतवाली श्रीनगर क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर चैकिंग के दौरान रात्रि अधिकारी उप निरीक्षक मुकेश गैरोला मय सहकर्मियों के शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध संघन अभियान चलाते हुए 5 वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही की गयी।
रात्रि में शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालको को कोतवाली श्रीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर वाहनों को किया सीज
