अल्मोडा जिले भर में गांजा तस्करी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोडा देवेन्द्र पींचा के नेतृत्व में जिले भर में नशा तस्करी रोकने के लिए चेकिंग अभियान जिले भर में जारी है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोडा हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक के नेतृत्व में सल्ट पुलिस टीम ने कूपी बैण्ड तिराहा , यात्री प्रतिक्षालय में आरोपी लगेज बैग के साथ बस का इन्तजार कर रहा था। सल्ट पुलिस ने पूछताछ की गई तो बैग में कपडे बता रहा था।संदेह होने पुलिस ने लगेज बैग की तलाशी ली गई थी। बैग में 11,325 किलो अवैघ गांजा बरामद किया।बरामद की गये गांजे कीमत तकरीबन 2,83,125 रुपये आंकी गई है।अभियुक्त नसीम पुत्र कलवे हसन निवासी तुमडिया कला थाना डिलारी जिला मुरादाबाद, उत्तर-प्रदेश का निवासी है। पुलिस ने अभियुक्त खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और कार्रवाई की जा रही है।
सल्ट पुलिस ने ढाई लाख से अघिक कीमत गांजे के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
