कालाढूंगी विधानसभा के बैलपड़ाव न्याय पंचायत अंतर्गत सरकार जनता के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन सिंचाई विभाग डाक बंगला बैलपड़ाव में आयोजित किया गया वहीं कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, नैनीताल जिलाधिकारी वंदना सिंह ने जनता की समस्याएं सुनी और सभी विभागीय अधिकारियों को समस्याओं का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए बता दें कि नैनीताल जिले की जिलाधिकारी वंदना सिंह अपने सख्त मिजाज के लिए जानी जाती हैं , वहीं शिविर में जनता से जुड़े सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे शिविर में जल जीवन मिशन, बिजली, नलकूप आदि के मुद्दे छाए रहे वही जिलाधिकारी वंदना सिंह ने ग्राम सभाओं में वर्तमान समय में प्रशासक होने के बावजूद कहा कि नए पेंशन आदि कार्यों में जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ,जिसके लिए सीडीओ को दिशा निर्देश दिए की नए पेंशन प्रस्ताव हेतु डीपीआरओ से बैठक रोस्टर जारी करने के निर्देश दिए वहीं विधायक बंशीधर भगत ने लंबित सभी समस्याओं के जल्द समाधान होने की बात भी कहीं,,
जिलाधिकारी नैनीताल ने सुनी जनता की समस्याएं।
