हरिद्वार में ‘जय हिंद विजय यात्रा’ के माध्यम से गूंजा राष्ट्रप्रेम का संदेश

हरिद्वार के शिवालिक नगर अटल वाटिका चौक से शुरू हुई ‘जय हिंद विजय यात्रा’ ने पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। समाजसेवी राजवीर चौहान के नेतृत्व में यह यात्रा विजय चौक, शिवालिक नगर बाजार और शिव मंदिर से होते हुए BSNL चौक पर संपन्न हुई। सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर एकता, कर्तव्य और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

इस यात्रा का उद्देश्य विदेशी ताकतों—तुर्की, अजरबैजान और चीन—को स्पष्ट चेतावनी देना था कि भारत का नागरिक अपने देश, सेना और संविधान के साथ मजबूती से खड़ा है। उपस्थित जनसमूह ने इन देशों के उत्पादों के बहिष्कार का संकल्प भी लिया।

सभा में बोलते हुए राजवीर चौहान ने कहा, “हमारी सेना ने आतंकियों को करारा जवाब दिया है। यदि पाकिस्तान फिर ऐसी हरकत करेगा, तो उसे भी मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।” उन्होंने जवानों की वीरता को नमन किया और देशवासियों से एकजुट रहने का आह्वान किया।