नंदादेवी राजजात यात्रा


जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आगामी नन्दादेवी राजजात यात्रा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक ली।उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों से जानकारी लेते हुए यात्रा के सफल संचालन को लेकर सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
        बैठक में प्रभारी मंत्री ने यात्रा तैयारियों को लेकर सचिव कार्मिक से दूरभाष से वार्ता कर शीघ्र मेलाधिकारी और उप जिलाधिकारी कर्णप्रयाग व थराली की तैनाती करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस बार बडी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। उसी के हिसाब से सारी व्यवस्थाएं की जाए। उन्होंने पर्यटन अधिकारी को नन्दा राजजात की एसओपी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो भी निर्माण किया जाएं वो स्थायी प्रकृति के हों ताकि उनका अन्य कामों में भी इस्तेमाल किया जा सकेे। उन्होंने यात्रा मार्ग पर प्रीफेब्रीकेटेड शौचालय,पेयजल व्यवस्था हैलीपेड व पार्किग को लेकर शीघ्र निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए ताकि समय से सारी व्यवस्थाएं चाक चौबंद की जा सके। यात्रा मार्ग के मन्दिरों के हक हकूकधारियों व जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव लेने के निर्देश दिए।