श्रीनगर गढ़वाल। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट इनोवेशन काउंसिल एवं आईटी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नैशनल टैक्नोलॉजी डे का सफल आयोजन हुआ। यह आयोजन तकनीकी नवाचार और छात्रों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक अहम कदम रहा। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम के समन्वयक डॉ.वरुण बड़थ्वाल के स्वागत भाषण से हुई,जिन्होंने पूरे आयोजन के लिए सकारात्मक माहौल बनाया। इसके बाद आई.आई.सी.के अध्यक्ष डॉ.राम साहू ने आईआईसी के विजन और मिशन पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को तकनीकी,रचनात्मक तथा नवीन विचार विकसित करने के लिए प्रेरित किया। डॉ.भाष्करन के द्वारा नैशनल टेक्नालॉजी डे के बारे में छात्रों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ.नितिन,ऐसोसिएट्स प्रोफेसर महर्षि मार्कंडेश्वर विश्वविद्यालय,हरियाणा ने रचनात्मकता,तकनीकी तथा इनोवेशन को वास्तविक जीवन के उदाहरणों के माध्यम से प्रभावशाली तरीके से समझाया। नवाचार परिवर्तन को बढ़ावा देता है,रचनात्मकता कल्पना को बढ़ावा देती है,और प्रौद्योगिकी साधन प्रदान करती है। साथ मिलकर, वे एक अधिक स्मार्ट,अधिक समावेशी,भविष्य के लिए तैयार समाज का निर्माण करते हैं। दूसरे वक्ता डॉ.विनीत मौर्य के द्वारा छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के अंतःविषयक अनुसंधान की उपयोगिता से अवगत कराया गया। यह अंतः विषय सहयोग मानवता की सबसे बड़ी समस्याओं का समाधान कर सकता है। जैव प्रौद्योगिकी और सूक्ष्म जीव विज्ञान जैविक गहराई और जटिलता प्रदान करते हैं,जबकि एआई पूर्वानुमान,पैटर्न पहचान और स्वचालन प्रदान करता है। साथ में वे सफलताओं को सक्षम करते हैं-परिशुद्ध दवा और तेजी से वैक्सीन विकास से लेकर स्मार्ट डायग्नोस्टिक्स,बायोइंजीनियरिंग और कृषि और स्वास्थ्य सेवा में सतत समाधान तक। विभिन्न विभागों के छात्रों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और विभिन्न प्रश्नों के माध्यम से वक्ताओं के साथ चर्चा की। यह कार्यक्रम छात्रों के लिए अपने नवाचारी विचारों और बहुविषयक समस्या-समाधान के दृष्टिकोण को प्रदर्शित करने का एक मंच बना। यह आयोजन पूर्णतः सफल रहा और इसने छात्रों में रचनात्मकता,नवाचार और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रदीप राणा,सागर शाह,संतोष,अजय अरविंद तथा अनन्त सक्सेना आईआईसी वालेंटर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
गढ़वाल विश्वविद्यालय ने नवाचार और विज्ञान को बढ़ावा देते हुए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया
