तुर्की चीन से व्यापार खत्म करें भारत सरकार–महामंडलेश्वर स्वामी डॉ.वैष्णवी जगदंबा नंदगिरि

प्रयागराज/श्रीनगर गढ़वाल।किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर स्वामी डॉ.वैष्णवी जगदंबा नंदगिरि ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भारत देश के गौरवशाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन एवं तुर्की से तमाम व्यापारिक रिश्ते खत्म करें और उसके यहां से कोई भी सामान ना खरीदे इसके लिए जितने भी व्यापारी भारत देश के व्यापार करते हैं उनके तमाम लाइसेंस कैंसिल कर दिए जाएं चालबाज चीन एवं नमक हराम तुर्की जिसके भूकंप काल में भारत सरकार ने उसे देश की कितनी मदद की थी वह भूलकर गदार पाकिस्तान हथियारों के साथ-साथ अन्य संसाधनों के साथ मदद करता रहा ऐसे देश को भविष्य में किसी भी संकट में कोई मदद ना की जाए ऐसी प्रतिज्ञा लेनी चाहिए तुर्की चीन कभी भी भारत देश के हमदर्द नहीं हो सकते चाहे हम इनकी कितनी भी मदद कर लें। आज इनका व्यापार बढ़कर इन्हें और मजबूत नहीं होने देना हमें मेक इन इंडिया विजय के तहत तमाम वह संसाधन भारत देश में ही पैदा करने चाहिए और हमें इन देशों पर किसी भी चीज के ऊपर निर्भर नहीं रहना चाहिए। किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर स्वामी डॉ.वैष्णवी जगदंबा नंद गिरि ने कहा कि जितने भी तुर्की व चीन के समान प्रोडक्ट है उनका विरोध करना है इन दोनों भारत देश के विरोधी गदार देश को सबक मिल सके इन दोनों देशों के साथ हमें कोई भी व्यापारिक सांस्कृतिक संबंध नहीं स्थापित करने है और उन देशों को पाकिस्तान के साथ-साथ सबक सिखाने की अति आवश्यक है तमाम देश और देशवासियों को कसम खानी है कि चीन व तुर्की के तमाम संसाधनों का हम बहिष्कार करेंगे और उनके किसी भी सामान को हम इस्तेमाल नहीं करेंगे।