कुकिंग विदाउट फायर प्रतियोगिता में बच्चों ने पर बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा

डोईवाला के एक निजी विद्यालय में कुकिंग विदाउट फायर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा एक से लेकर कक्षा 12 तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया, साथही बच्चों के माता-पिता भी छात्र-छात्राओं के साथ प्रतियोगिता को लेकर काफी उत्सुक नजर आए। प्रतियोगिता में नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं ने स्वादिष्ट विदाउट फायर व्यंजन जैसे सैंडविच, सलाद, जूस, फ्रूट चाट, स्वीट डिश, भेलपुरी आदि बनाये । प्रतियोगिता में 140 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया । निर्णायक मंडल के रूप में मौजूद मुख्य अतिथियों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता और पाक कला कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है कुकिंग विदाउट फायर प्रतियोगिता विद्यार्थियों को शिक्षा और मनोरंजन दोनों ही प्रदान करती है इसलिए इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन होते रहना चाहिए ।