12 साल बाद मिथुन राशि में सूर्य और गुरु की युति बनने से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है–आचार्य दैवज्ञ

देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव को मान-सम्मान,प्रतिष्ठा,आत्मविश्वास,सरकारी नौकरी और पति का कारक माना जाता है। वहीं गुरु बृहस्पति को ज्ञान,समृद्धि,पैसा और सुख का कारक माना जाता है,इसलिए इन दो ग्रहों के नजदीक आने से गुरु सिंह नामक राजयोग का निर्माण होता है। उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉ.चंडी प्रसाद घिल्डियाल दैवज्ञ बताते हैं कि जून में ग्रहों के राजा सूर्य और गुरु बृहस्पति की युति बनने जा रही है। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं,जिनकी इस समय किस्मत पलट सकती है। साथ ही इन राशियों की आय में वृद्धि और नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। कन्या राशि- आचार्य दैवज्ञ के अनुसार इस राशि के लोगों के लिए सूर्य और गुरु ग्रह का संयोग जॉब और व्यापार के लिहाज से शुभ साबित हो सकती है,क्योंकि दो बड़े ग्रहों की युति इस राशि के दशम स्थान जिसे कर्म स्थान भी कहा जाता है वहां पर बन रही है,इसलिए यदि बृहस्पति और सूर्य की स्थिति को कुंडली में मजबूत कर दिया जाए तो इस बीच उनकी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं। तुला राशि- इन लोगों के लिए सूर्य और गुरु ग्रह का संयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग इनकी राशि से नवम भाव अर्थात भाग्य स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस दौरान देश-विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं यदि सूर्य का यंत्र पूर्ण वैदिक और वैज्ञानिक पद्धति से सिद्ध करके इनको पहना दिया जाए तो नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं और किए गए कार्यों की सराहना होगी। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा। नए व्यावसायिक संबंध स्थापित होंगे। आय के नए स्रोत खुलेंगे,जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही इस समय आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। मीन राशि- मीन राशि के लोगों के लिए गुरु और सूर्य देव का संयोग लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग इनकी राशि से सुख और प्रापर्टी के भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय यदि बृहस्पति और सूर्य ग्रह को मजबूत कर दिया जाए तो विगत 12 वर्षों से यदि परेशानी चल रही थी तो इस समय सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। साथ ही कोई वाहन और प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं और आपके कार्यों की सराहना होगी। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा। संपत्ति से संबंधित मामलों में भी अनुकूलता रहेगी। कोई अटका हुआ सौदा पूरा हो सकता है या नया निवेश लाभ देगा। पारिवारिक वातावरण में भी सौहार्द बना रहेगा। वहीं माता के साथ संबंध मजबूत होंगे। स्मरणीय है कि आचार्य डॉ.चंडी प्रसाद घिल्डियाल की सभी भविष्यवाणीयां सटीक साबित होती है।