सीयूईटी का केंद्र गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में बनने पर भाजपाइयों ने गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी का जताया आभार

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में 13 मई से 6 जून तक स्नातक स्तर की प्रवेश परीक्षाएं प्रारंभ हो चुकी हैं जिसमें गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर और चौरास परिसर को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया था जिसको देखते हुए छात्र संघ के पदाधिकारियों में काफी रोष था और छात्र संघ के पदाधिकारी एवं भारतीय जनता पार्टी पौड़ी जिले के जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट ने गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी से छात्र-छात्राओं की समस्याओं एवं गढ़वाल क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थिति को समझते हुए श्रीनगर को भी सीयूईटी का केंद्र बनाने की मांग की थी जिस पर गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए समस्या के समाधान हेतु आश्वासन दिया था और अब गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में सीयूईटी का केंद्र बन गया है जिससे अब गढ़वाल क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा और गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में ही प्रवेश संबंधी परीक्षाओं को देने में सुविधा मिलेगी जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी पौड़ी के जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत,जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट,जिला महामंत्री गिरीश पैन्यूली,खिर्सू मंडल अध्यक्ष मीना गैरोला,श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल आदि ने गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी का आभार एवं धन्यवाद जताया है। जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट ने कहा कि केंद्र सरकार से संबंधित जो भी गढ़वाल क्षेत्र की समस्याएं होती हैं वह गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के संज्ञान में आते ही उन समस्याओं का तुरंत समाधान हो जाता है। उन्होंने कहां की गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी हमेशा गढ़वाल क्षेत्र के प्रति समर्पित रहते हैं और भविष्य में भी उनकी केंद्र सरकार से संबंधित बहुत सारी योजनाओ पर काम करने का विचार है। जिससे गढ़वाल क्षेत्र से पलायन तो रुकेगा ही साथ ही साथ लोगों के स्वरोजगार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।