किया गया जिसमें बिरादरी के सभी सदस्यों ने सपरिवार सम्मिलित होकर पिकनिक का भरपूर आनंद लिया । इस समारोह में बिरादरी के सुप्रसिद्ध गायक अमरजीत सिंह बिजली ने अपने सुपुत्र के साथ सुमधुर गीतों की प्रस्तुति से समा बांध दिया । मंच संचालन चमन कुकरेजा ने किया। पश्तो भाषा में भी गीत गाए गए जिनको सुनकर सभी बहुत खुश हुए और जमकर नृत्य आदि भी किया । इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल , मेयर सौरभ थपलियाल , कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा राजपुर के विधायक खजान दास, पार्षद संतोख नागपाल भी उपस्थित थे। इस मिलन समारोह की शुरुआत श्री जपजी साहब जी के पाठ से की गई ।जलपान और प्रीतिभोज की भी व्यवस्था की गई थी । बाद में सम्मान समारोह में बिरादरी के वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित किया गया ।
इस पूरे प्रोग्राम का आयोजन निर्वाचित कमेटी द्वारा किया गया जिसमें संरक्षक पंडित अनूप चंदन, प्रधान चरणजीत सिंहनागपाल ,सचिव कमल जायसवाल, कोषाध्यक्ष सचिन कुकरेजा एवं समस्त कार्यकारिणी के सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा।
देहरादून , पाराचिनार बिरादरी रजिस्टर्ड द्वारा हर वर्ष की भांति वार्षिक मिलन समारोह लचछी वाला में आयोजित
