बाइक सवार बदमाशों ने महिला से लूटी सोने की चेन, घटना हुई सीसीटीवी में कैद।

  रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में पंचायती धर्मशाला के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने बुजुर्ग महिला से सोने की चेन लूट ली। घटना जैन मंदिर के बाहर हुई, जब मंजू जैन नाम की महिला अपने पति के साथ स्कूटी से मंदिर पहुंची थीं। तभी पीछा कर रहे बदमाशों में से एक बाइक से उतरकर महिला की चेन झपट्टा मारकर भाग निकला। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
सोने की चेन की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने सूचना पर मौके पर पहुंचकर बदमाशों की तलाश की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।