मसूरी में अस्वास्थ्यकर पनीर सप्लाई करने वाले पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मसूरी में सप्लाई होने वाला करीब 5 क्विंटल नकली पनीर को देहरादून निरंजनपुर में जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया है।यह पनीर कई होटलों, ढाबों और मिठाई दुकानों में सप्लाई किया जाना था। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी मसूरी संजय तिवारी, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष सयाना और वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी देहरादून रमेश सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही की गई है। बता दे कि मसूरी में पिछले काफी समय से नकली पनीर सप्लाई किया जा रहा था । शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने पनीर सप्लाई करने वाले को माल सहित पकड़ने की बनाई योजना बनाई गई जिसके तहत बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के अस्वास्थ्यकर पनीर को मसूरी सप्लाई करने वाली कार को ट्रेस किया और देहरादून निरंजनपूर मंडी पर कार में करीब 5 क्विंटल पनीर को जब्त किया गया पनीर में फूई और अस्वास्थ्यकर देखे जाने पर पनीर को मौके पर नश्ट कर दिया गया। वरिश्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में पाया गया कि मसूरी में पिछले कई समय से अस्वास्थ्यकर तरीके से पनीर को बिना कोल्ड स्टोरेज के कार में खुले में लाकर सप्लाई किया जा रहा था जिसकी लगातार विभाग को षिकायत मिल रही थी जिसपर कार्यवाही की गई है। उन्होने कहा कि पनीर में स्टार्च, सिंथेटिक दूध और रिफाइंड तेल का प्रयोग किये जाने की आशंका है जिसका सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया है उन्होंने कहा इस प्रकार का पनीर स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। संजय तिवारी ने बताया कि संबंधित सप्लायर के द्वारा मसूरी सप्लाई किये जाने वाले पनीर का सैंपल लिया गया है व जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। विभाग ने मसूरी के होटल व्यवसायियों और दुकानदारों को चेतावनी दी है कि वे केवल प्रमाणित डेयरी उत्पादों का ही उपयोग करें। उन्होने जनता से अपील की है कि अगर उनको किसी खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता को लेकर संदेह हो, तो तुरंत नजदीकी खाद्य निरीक्षक या विभाग की हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करें। मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई तभी संभव है जब जन सहयोग भी मिले। उन्होने पनीर इस्तेमाल करने वाले होटल रेस्टोरेंट ढाबा संचालक को चेतावनी दी कि अगर कोई भी प्रमाणित डेयरी उत्पादों के अलावा नकली पनीर का प्रयोग करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
मसूरी में खाद्य सुरक्षा विभाग की ने 5 क्विंटल अस्वास्थ्यकर पनीर को जब्त कर किया नष्ट
