पॉकेटमार बेबी गिरफ्तार

बद्रीनाथ पुलिस की मिली बड़ी सफलता: तप्त कुंड के पास तीर्थयात्रियों से चोरी करने वाली पॉकेटमार “बेबी” गिरफ्तार, हजारों की नकदी और 10 पर्स बरामद बद्रीनाथ धाम यात्रा चरम पर है ऐसे में तप्त कुंड में नहाने गए श्रद्धालुओं के पर्स, मोबाइल और कीमती सामान पर वह बड़ी ही चालाकी से हाथ साफ किया करती थी। पुलिस ने अभियुक्ता बेबी के कब्जे से चोरी के 10 विभिन्न पर्स और कुल ₹ 25,037 की नकदी बरामद की है।