लालकुआँ रेल खंड का प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी ने रेलवे संरक्षा ऑडिट मेट्रो रेलवे कोलकाता की टीम के साथ निरीक्षण किया

रेल संरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इज्जतनगर मंडल के इज्जतनगर-लालकुआँ-हल्दी रोड रेल खंड का अन्तर रेलवे संरक्षा ऑडिट मेट्रो रेलवे कोलकाता की संरक्षा ऑडिट टीम द्वारा किया गया। मेट्रो रेलवे की संरक्षा ऑडिट टीम में प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी मनीष जैन के साथ आई मेट्रो रेलवे की संरक्षा ऑडिट टीम ने इज्जतनगर एवं लालकुआँ रेलवे स्टेशन, स्टेशन यार्ड, रिले रुम, कोचिंग डिपो, क्रू लॉबी, रनिंग रूम, कर्व, समपारों एवं स्वचालित दुर्घटना राहत चिकित्सा वैन का गहन संरक्षा निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी ने इज्जतनगर मंडल द्वारा संरक्षा मानको को सुदृढ़ करने की दिशा में इज्जतनगर मंडल द्वारा अपनाये जा रहे प्रयासो पर संतुष्टि व्यक्त की। इज्जतनगर मंडल की ओर से अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी डॉ. हरीश रेड़तोलिया, शाखा अधिकारियों सहित रेल संरक्षा से सम्बद्ध पर्यवेक्षक समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।