वरिष्ठ अधिवक्ता डी के शर्मा को बार काउंसिल आफ इंडिया के सह– अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार उत्तराखंड पहुंचने पर बार काउंसिल आफ उत्तराखंड की ओर से भव्य स्वागत किया गया ।

देहरादून,हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में उत्तराखंड बार काउंसिल की ओर से डीके शर्मा जी के जिंदाबाद के नारों और आतिशबाजी के साथ सैकड़ो अधिवक्ताओं ने शर्मा जी का स्वागत किया
बार काउंसिल आफ इंडिया के सह–अध्यक्ष डी के शर्मा ने कहा कि मैं उत्तराखंड में आकर और आपका जबरदस्त स्वागत देखकर अभिभूत हूं । यह स्वागत व प्यार मुझे और ज्यादा जिम्मेदारी का अहसास करवाता है । मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपका उत्तराखंड में किसी भी अधिवक्ता की परेशानी या कोई समस्या होगी तो उसको मैं प्राथमिकता के आधार पर सुलझाऊंगा ।
बार काउंसिल आफ उत्तराखंड के अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने स्वागत करते हुए कहा कि आप मिलनसार , मृदुभाषी हैं । आपका व्यक्तित्व संघर्षील होने के कारण हमें पूर्ण विश्वास है कि आप उत्तराखंड के अधिवक्ताओं की समस्याओं को अपनी समस्या मानकर के आधार पर निवारण करेंगे । हम शुभकामनाएं देते कि आप भविष्य में बार काउंसिल आफ इंडिया के अध्यक्ष से सुशोभित होंगे ।
इस अवसर पर बर काउंसिल ऑफ उत्तराखंड काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पुंडीर, प्रभात चौधरी व अर्जुन भंडारी । बार एसोसिएशन देहरादून के वर्तमान महामंत्री राजवीर सिंह बिष्ट , पूर्व अध्यक्ष राजीव शर्मा , अधिवक्तागण अनिल पंडित , भानुप्रताप सिसोदिया , राहुल राजवंशी , रंजन सोलंकी , अश्विनी खंडूजा , प्रदीप कालरा , कनिका ज्योति , रेखा गोस्वामी , सर्वेश खत्री ,अंकुर बलोदी, आनंद कार्तिक , वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश मित्तल , और नवद्वीप आदि सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित थे ।