मसूरी में अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर भाजपा द्वारा चित्रकला एवं मेहंदी प्रतियोगिता का मसूरी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के सभागार में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। प्रतियोगिता में मसूरी के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने शिरकत की। मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि भाजपा मसूरी मंडल द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती के पावन अवसर पर एक सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं और युवतियों के लिए चित्रकला एवं मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं को अहिल्याबाई के जीवन, त्याग और प्रशासनिक योगदान से प्रेरित करना था।प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों से आए बच्चों ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, कार्यों और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर सुंदर और प्रेरणादायक चित्र प्रस्तुत किए। बच्चों ने अपने चित्रों में मंदिर निर्माण, गरीबों की सहायता, और न्यायप्रियता को दर्शाया। पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर केवल एक राजनेत्री ही नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण और लोक कल्याण की प्रतीक थीं। आज की पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होने कहा कियह कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आरंभ किए गए महिला सशक्तिकरण और भारत की वीर नारियों के सम्मान के संकल्प से प्रेरित है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में हम देश की महान महिलाओं को सम्मानित कर रहे हैं। अहिल्याबाई जैसी वीरांगनाएं हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया भाषण का भी उल्लेख किया गया जिसमें उन्होंने कहा था हमें अपनी बेटियों को भारत की गौरवशाली वीर नारियों के जीवन से प्रेरित करना है, ताकि वे नेतृत्व, सेवा और करुणा के रास्ते पर आगे बढ़ें।ष्यह आयोजन नारी गौरव, कला, संस्कृति और शिक्षा का समन्वय था, जिसे स्थानीय समाज और युवाओं ने बड़े उत्साह से अपनाया। इस मौके पर चिलकला प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर कक्षा 11 वी आंचल पवार पे पहला, सरस्वती विद्या मंदिर कक्षा 11 वी की पायल नेगी ने दूसरा और सनातन धर्म इंटर कॉलेज की सयाना की तीसरा स्थान हासिल किया वह मेहंदी प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर कक्षा 12 वी की निहारिका ने प्रथम , षिवानी ने दूसरा और पायल ने तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि ओपी उनियाल अैर भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल द्वारा विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और ट्रॉफी प्रदान की गई। व सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र दिए गए। प्रतियोगिता के निर्णायक पैनल में शिक्षाविद श्रीमती कमल शर्मा, श्रीमती रीनथ और कॉलविन रहे। इस मौके पर प्राचार्य मनोज रयाल, विजय रमोला, विजय विंदवाल, गुड मोहन राणा, अनिल सिंह अन्नू कमला थपलियाल, अरूण कुमार, संध्या ऐनी, नरेन्द्र मेलवान सहित कई लोग मौजूद थे।
मसूरी में अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर भाजपा द्वारा चित्रकला एवं मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल
