समलौण के तहत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अलग-अलग जगह पर वर वधू नए जोड़ों ने व मासिक पिंडदान के अवसर पर किया पौधा रोपण

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकास खंड पौड़ी के ग्राम कमेड़ा में महेश्वरी देवी की मासिक पिण्ड दान के अवसर पर घर के आंगन में माल्टे का समलौण पौधा रोपकर पुण्य आत्मा को याद करते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया,पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी सरला देवी ने ली,कार्यक्रम का संचालन समलौण आन्दोलन की राज्य संयोजिका सावित्री देवी ममगाईं ने किया,परिवार ने पौधारोपण जैसे पुण्य कार्य करने पर 500 रूपये की नगद राशि देकर पुरस्कार स्वरूप भेंट किए। उक्त अवसर पर सुशील खंडूरी सुरेश खंडूरी,सोम खंडूरी,विपिन खंडूरी,मयंक खंडूरी,वेदांश खंडूरी,उमा देवी,सर्वेश्वरी देवी आदि ग्रामीण उपस्थित थे। वहीं दूसरी तरफ विकासखंड थलीसैंण के ग्राम दौला में स्व.भोलानाथ नौटियाल एवं वीरा देवी के पुत्र की शादी के बाद नवदंपति रविंद्र सॉन्ग रश्मि ने घर के आंगन में संतरा का समलौण पौधा रोपकर शादी को यादगार बनाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया,पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी वीरा देवी ने ली। कार्यक्रम का संचालन गांव की सेनानायिका बीना देवी ने किया। उक्त अवसर पर सेवा की सदस्य सरोजनी देवी,हेमा देवी भागूली देवी,लोकेश भट्ट,रामकृष्ण नौटियाल आदि ग्रामीण उपस्थित थे। परिवार में पौधारोपण जैसे पुण्य कार्य करने पर गांव की सेना को रुपए 500 की नगद राशि देकर पुरस्कार स्वरूप भेंट किए। वहीं दूसरी तरफ जनपद पौड़ी के विकासखंड पौड़ी के पट्टी पैडुलस्यू॑ के ग्राम द्वारखिल में सुमन सिंह नेगी एवं नीलम देवी की पुत्री की शादी के बाद नवदंपति मोहित एवं अंबिका ने घर के आंगन में नारंगी का समलौण पौधा रोपकर शादी को यादगार बनाने के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया,कार्यक्रम का संचालन समलौण आन्दोलन के जिला संयोजक पवन पटवाल ने किया। उन्होंने कहा आज शादी को यादगार बनाने के लिए दो जीवन एकता के सूत्र में बंद कर प्रकृति के प्रति पौधारोपण जैसा पुण्य कार्य जीवन में सदा रहेगा,और जिस समाज भी प्रेरित होकर हर संस्कारों के उपलक्ष में पौधारोपण कार्य करता रहेगा तभी हमारा पर्यावरण मजबूत होगा और प्राकृतिक संतुलन संतुलित रहेगा। ठीक इसी प्रकार जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकास खंड थलीसैंण के अंतर्गत ग्राम खंड गांव में राजेंद्र सिंह नेगी की पुत्री की शादी के उपलक्ष में घर के आंगन में वर वधू अनिल एवं रेणुका ने मौसमी का समलौण पौधा रोपकर शादी को यादगार बनाने के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया,पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी दुल्हन की मां दुर्गा देवी ने ली,कार्यक्रम का संचालन गांव की समलौण सेना नायिका गोदावरी देवी ने किया। उन्होंने कहा बारात कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा जिले से आई थी पौधारोपण कार्यक्रम को देखकर वरपक्ष बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने ऐसे कार्य की प्रशंसा कर अपने यहां भी पौधारोपण करने को कहा। कार्यक्रम में गांव की सेवा की सदस्य कौशल्या देवी,जमुना देवी,सटेश्वरी देवी,देवेश्वरी देवी आदि ग्रामीण घराती एवं बाराती उपस्थित थे।