जन्मदिवस के उपलक्ष में समलौण पौध किया रोपण

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकास खंड थलीसै॓ण के पट्टी चौपड़ाकोट के ग्राम जखोला में महेश चंद्र मंमगाई एवं मालती देवी ने अपने पुत्र सक्षम के जन्मदिवस के उपलक्ष में घर के आंगन में नारंगी का समलौण पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया। पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी सक्षम की मां मालती देवी ने ली। कार्यक्रम का संचालन समलौण आन्दोलन के ब्लाक संयोजक ललिता प्रसाद ममगांई ने किया,उन्होंने कहा समलौण पहल जीवन के हर संस्कारों की याद दिलाता है,जिसमें भावनात्मक रूप से सभी लोग प्रकृति के प्रति जागरूक होकर पर्यावरण को बचाने का कार्य किया जा रहा है,जिसमे हमारी संस्कृति भी झलकती है,इसके साथ-साथ हरियाली को बढ़ावा देने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने क्षेत्रवासियो॑ को वनों को आग से बचाने एवं हर संस्कारों के अवसर पर समलौण पौधारोपण करने की अपील की,ताकि जिससे प्राकृतिक संतुलन बना रहे और हम अपनी भविष्य को बचाने में सफल हो सके हमारे गाड,गधेरे,नौवें धारे,नदिया हिमालय आदि तभी सुरक्षित रह पाएंगे,उक्त अवसर ब्रह्मानन्द,बिमला देवी आदि ग्रामीण उपस्थित थे। उक्त अवसर पर बिमला देवी एवं ब्रह्मानन्द आदि उपस्थित थे।