कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखंड कीर्तिनगर में आज दिनांक 2 जून 2025 को बीआरसी सभागार मे ब्लाक कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें संजय पांडे अध्यक्ष,जगमोहन पुंडीर ब्लॉक मंत्री,वीजेंद्र कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए आज आयोजित संगोष्ठी और अधिवेशन कार्यक्रम में ब्लॉक कीर्तिनगर के समस्त मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक की अध्यक्षता जनपद उपाध्यक्ष एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल टिहरी गढ़वाल राजीव उनियाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी कीर्तिनगर डॉ.यशवंत सिंह नेगी रहें। अधिवेशन शांति पूर्ण निर्विरोध रूप से संपन्न किया गया अन्य पदाधिकारी मुख्य संरक्षक अनिल रतूड़ी,उपाध्यक्ष गजेंद्र रावत,हिमांशु कुंवर प्रचार मंत्री,तृप्ति अपर्णा,महिला उपाध्यक्ष,महेंद्र सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष,संगठन मंत्री चंद्रमोहन मेवाड़,संगठन सचिव मोहित रतूड़ी मनोनीत किये गये जगदीश वर्धन सहायक अध्यापक आज के कार्यक्रम के चुनाव अधिकारी/मतदान अधिकारी नियुक्त किए गए थे। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष राजीव उनियाल ने कहा कि दिनांक 17,18 जून को चम्पावत मे होने वाले एजुकेशल मिनिस्ट्रीयल के प्रांतीय अधिवेशन में जनपद टिहरी से अधिक से अधिक कर्मचारियों के द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। कीर्तिनगर से भी नवीन कार्यकारिणी के नेतृत्व मे अधिक से अधिक साथी प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने नवनियुक्त सभी पदाधिकारी को बधाई दी और मिनिस्ट्रील कर्मियों के हित के लिए कार्य करने हेतु सभी साथियों से निवेदन किया गया। इस अवसर कार्यक्रम मे उपस्थित होने वालों में मुख्य प्रशासनिक अनिल रतूड़ी,सुंदर लाल आर्य,गजेंद्र पंवार,राजपाल सिंह बागडी,सचिन बिष्ट,दीपक जदली,सुधीर डंगवाल,चंद्रबीर मौर्य,चंद्रशेखर मेवाड़,दीपचंद शाह,संजय सिंह नेगी,प्रमोद महर,विनोद लाल,आदित्य बंगारी,आयुष,चरण सिंह,हरपाल सिंह,दिनेश मंन्द्रवाल,चंद्र मोहन मेवाड़,मंगल सिंह,योगेश कुमार,बिजेंद्र कुमार,मोहित रतूड़ी,अभिषेक नेगी,हिमांशु कुमार,प्रवीण लिंगवाल,ऋषि कुमार आदि साथियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।
एजुकेशन मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन कीर्तिनगर ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन हुआ
