किन्नरों का भौतिक सत्यापन हो–कुशलानाथ

श्रीनगर गढ़वाल। नगर निगम क्षेत्र श्रीनगर गढ़वाल एवं आसपास के क्षेत्रो में निवास करने वाले सभी किन्नरों का भौतिक सत्यापन के साथ-साथ तीज त्यौहार एवं शादी व बच्चों के जन्म पर एवं अन्य शुभ कार्य इत्यादि प्राप्त करने मांग उपहार शुल्क एवं अन्य सभी उपहार धनराशि फिक्स करने के संदर्भ में आरटीई/आरटीआई कार्यकर्ता कुशलानाथ ने जिला प्रशासन से संज्ञान लेते हुए कहा कि श्रीनगर क्षेत्र के जनहित में जिला प्रशासन के संज्ञान में लाना चाहता हूं कि श्रीनगर गढ़वाल या अन्य क्षेत्रों में वर्तमान समय में श्रीनगर शहर या आसपास के क्षेत्रो मे किराएदार के रूप में या स्वयं की व्यवस्था पर अच्छी खासी संख्या में किन्नर समाज के लोग रहते है जिनकी आजीविका समाज में होने वाले सभी शुभ कार्य से चलती है परंतु कई बार समाज में जिनके घरों में शुभ कार्य होते रहते उनमें गरीब मध्य एवं उच्च वर्ग के लोग होते हैं सभी लोगों की आर्थिक स्थिति एक समान नहीं होती है। आरटीई/आरटीआई कार्यकर्ता कुशलानाथ ने कहा कि जिला प्रशासन के माध्यम से स्थानीय प्रशासन की सहभागिता एक समिति का गठन हो जिसमें तहसील प्रशासन व पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन के स्तर पर संयुक्त रूप से इनका भौतिक सत्यापन हो तथा सभी निवास रत किन्नर को सत्यापित आईडी कार्ड जारी कर दिया जाए जिस शहर में रहने वाले सभी लोगों को उपहार शुल्क इत्यादि लेने वाले किन्नरों का स्पष्ट पता हो क्षेत्राधिकार के कारण किन्नर समाज में विवाद की स्थिति बनी रहती है आम नागरिकों में भी भ्रम की स्थिति बनी रहती है जिसका कारण सत्यापन होना जरूरी है। विभिन्न शुभ अवसरों पर शुभ कार्य जैसे बच्चा पैदा होने पर शादी विवाह गृह प्रवेश एवं बच्चों का मुंडन संस्कार इत्यादि पर किन्नर समाज को दिया जाने वाला उपहार शुल्क की धनराशि किन्नर समाज के लोगों के साथ बैठकर प्रशासन द्वारा बनाई गई समिति में उपहार धन राशि तय किए जाना अनिवार्य हो शहर में रहने वाले सभी लोगों गरीब अमीर मध्यम वर्ग के लिए उपहार धनराज निश्चित किया जाना चाहिए अपनी स्वेच्छा से कोई उपहार कर्ता अधिक अधिक उपहार धनराशि देना चाहे तो इसे वह ले सकते हैं किन्नर समाज के लोगों को जबरदस्ती नहीं करनी होगी जिसके लिए इसका सत्यापन निर्धारित उपहार राशि तय हो। आरटीई/आरटीआई कार्यकर्ता कुशलानाथ ने जिलाधिकारी से निवेदन है कि नगर निगम क्षेत्र श्रीनगर व आसपास के क्षेत्र में रहने वाले सभी किन्नर समाज के लोगों का भौतिक सत्यापन एवं निश्चित उपहार बनारस से लेने हेतु स्थानीय प्रशासन को निर्देशित करने की कृपा की जावे जिस समय-समय पर बाद विवाद इत्यादि से बचा जा सके गरीब अमीर मध्यम वर्ग के लिए एक निश्चित उपहार धनराशि लागू करने की कृपा की जावे सभी आम जनमानस आपके आभारी रहेंगे।