रविवार को मसूरी देहरादून मार्ग कोलूखेत के पास पानी वाले बैंड पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई जिससे इसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मसूरी कोलूखेत चौकी इंचार्ज एसआई पंकज सिंह महिपाल के नेतृत्व में मसूरी पुलिस बल, एसडीआरएफ और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से एसडीआरएफ, मसूरी पुलिस द्वारा गहरी खाई में गिरे दो युवकों को बाहर रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया और 108 एंबुलेंस की मदद से देहरादून हायर सेंटर भिजवाया गया। बताया जा रहा है कि सुबह के समय देहरादून से मसूरी जाते हुए पानी वाले बैंड के पास मोड पर कार बीआर 06-डीएच-3402 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें सवार नैतिक राज पुत्र रणधीर कुमार सिंह निवासी ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश उम्र 32 वर्ष और अनुराग चौधरी पुत्र केदार चौधरी निवासी नालापानी चौक हिल व्यू अपार्टमेंट थाना रायपुर देहरादून 31 वर्ष सवार थे। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको रेस्क्यू कर 108 एंबुलेंस से देहरादून भेजा गया। एसआई पंकज सिंह महीपाल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है व दोनों घायलों का इलाज देहरादून अस्पताल में चल रहा है दोनो की स्थिति सामान्य है।उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी घायलों के परिजनों को दे दी गई है।
मसूरी में कार खाई में गिरी, दो लोग गंभीर रूप से घायल
