रविवार को मसूरी से केंपटी की ओर जा रहा एक ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर लाल बहादुर शास्त्री अकादमी के पिछले गेट के सामने अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों बीच पलट गया जिससे मार्ग बाधित हो गया वह सड़क के दोनों और वाहनों का लंबा जाम लग गया। जिस कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही मसूरी हैप्पी वैली चौकी इंचार्ज एसआई छत्रपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच में जुट गए। क्रेन के माध्यम से ट्रक को सड़क से हटाकर किनारे किया गया जिसके बाद यातायात को सुचारु किया गया। एसआई छत्रपाल सिंह ने बताया कि सुबह के समय लाल बहादुर शास्त्री अकादमी के पिछले वाले गेट के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग 707 में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया था जिसमें सवार दो लोग थे उन्होंने कहा कि दोनों लोग सकुशल है जिनको मामूली चोट आई है वही ट्रक के बीचो-बीच पलटने से कुछ देर के लिए मार्ग बाधित हो गया था। उनके द्वारा देहरादून से क्रेन को बुलाया गया और क्रेन के माध्यम से ट्रक को सड़क के किनारे किया गया जिसके बाद मार्ग को सुचारु किया गया। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है और ट्रक में बैठे ट्रक चालक खिलेंद्र पुत्र कृपाल सिंह निवासी घोसीपुरा जिला अमरवा उत्तर प्रदेश और युद्धवीर पुत्र सुरेश निवासी निलोठी नागलोई दिल्ली के रहने वाले है घटना की जानकारी चालक और उसके सहयोगी के परिजनो के साथ ट्रक के स्वामी को दे दी गई है।
मसूरी कैम्पटी रोड में ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा, लगा जाम
