उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मंगलौर के लिबबरहेड़ी पहुँचे जहाँ उन्होंने हरियाणा के पूर्व केबिनेट मंत्री करतार सिंह भड़ाना द्वारा आयोजित धन्यवाद रैली को संबोधित किया


सबसे पहले मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर नारसन के राजा महेंद्र प्रताप कॉलेज में उतरा जिसके बाद वह कार लिबबरहेड़ी पहुँचे और वहाँ से ट्रेक्टर चलाकर स्वीटी फार्म हाउस तक पहुँचे और एक जनसभा को संबोधित किया इस मौके पर रूडकी जिला अध्यक्ष डॉ मधु सिंह रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे इस बीच पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि करतार सिंह भड़ाना को मंगलौर के लोगों का आभार व्यक्त करते है जो उन्होंने उप चुनाव के दौरान भारी मत दिए पर कुछ ही मतों से वह जीतते जीतते रह गए फिर भी वह मंगलौर की जनता का आभार व्यक्त करते है।