मसूरी के हुसैनगंज क्षेत्र में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्रस्तावित इको पार्क के निर्माण कार्य षुरू ना होने पर स्थानीय लोगों ने नराजगी व्यक्त की है। मगंलवार को क्षेत्रीय सभासद पवन थलवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी एकत्र होकर एमडीडीए कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने इको पार्क के निर्माण कार्यो को तत्काल षुरू करने की मांग की। उन्होने कहा कि अगर मांग पूरी नही होती तो वह एसडीडीए के खिलाफ आंदोलन करने के लिये मजबूर होगे।
सभासद पवन थलवाल, राम सिंह रावत और रणजीत चौहान ने कहा कि मसूरी के हुसैनगंज क्षेत्र में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्रस्तावित इको पार्क परियोजना न केवल क्षेत्र की हरित सम्पदा को संवारने का कार्य करेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी नया आयाम देगी। उन्होंने एमडीडीए द्वारा मसूरी में इको पार्क बनाये जाने को लेकर करीब 58 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी थी परन्तु इको पार्क के निर्माण को लेकर आज तक एक ईंट भी नहीं लगी। उन्होने कहा कि करीब 15 साल पहले नगर पालिका परिषद से एमडीडीए को हुसैनगंज में इको पार्क बनाये जाने को लेकर एमडीडीए द्वारा भूमि अधिग्रहण किया गया था परन्तु एमडीडीए के अधिकारियों की हिला हवाली के कारण इको पार्क नही बन पाया जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोष है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण हुसैनगंज पर्यटकों के लिए एक नया आकर्षण केंद्र बन सकता है। इको फ्रेंडली तकनीकों से विकसित किया जाने वाला यह पार्क, पर्यावरण संरक्षण का आदर्श उदाहरण बन सकता है। मसूरी पहले से ही एक प्रमुख पर्यटन स्थल रहा है, लेकिन हुसैनगंज क्षेत्र अब तक मुख्यधारा से थोड़ा दूर रहा है। इको पार्क के निर्माण से यहां आने वाले पर्यटकों को एक नया स्थान मिलेगा, जहां वे शांति, प्रकृति और हरियाली का आनंद ले सकेंगे। इससे क्षेत्रीय व्यवसायों जैसे होटल, दुकानों, कैफे, व स्थानीय हस्तशिल्प को भी लाभ पहुंचेगा। उन्होने कहा कि हुसैन गंज मेें इको पार्क की परियोजना हमारे क्षेत्र को विकास की ओर ले जाएगी। हमारे बच्चों को रोजगार मिलेगा एमडीडीए अधिकारियों के अनुसार प्राधिकरण की योजना हुसैनगंज क्षेत्र में एक हरित पर्यटन केंद्र विकसित करने की है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण को बढ़ावा देना और पर्यटन को प्रोत्साहित करना है। इको पार्क के निर्माण को लेकर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है इको पार्क को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह पूरी तरह पर्यावरण के अनुकूल हो। इसमें वॉकिंग ट्रेल्स, मेडिटेशन जोन, बच्चों के लिए प्ले एरिया, वर्षा जल संचयन, सोलर लाइटिंग और स्थानीय पौधों की नर्सरी जैसी सुविधाएं होंगी।
मसूरी के हुसैनगंज में प्रस्तावित इको पार्क के निर्माण कार्यों को जल्द शुरू की मांग,एमडीडीए को सौंपा ज्ञापन
