Tuesday 26/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
आर्थिक रूप से कमजोर टॉपर्स को नगर निगम देगा स्कॉलरशिपः विकास शर्माईदुलजुहा को लेकर प्रशासन अलर्टपत्रकार–तहसील प्रशासन विवाद पर आज निर्णायक वार्ता,एन एच चौड़ीकरण के विरोध एवं बाईपास की मांग को लेकर सैकड़ों प्रभावितों ने तहसील पहुंचकर दर्ज कराई आपत्तियां“देवभूमि के सपूतों ने छुआ आसमान :NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा”बकरीद पर इस बार खुले में नहीं होगी कुर्बानीचारधाम यात्रा में दिख रही स्वच्छता की मिसाल, श्रद्धालु निभा रहे पर्यावरण संरक्षण का संकल्पनैनीताल में जिला बार में जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट का हुआ आगाज पहले दिन हुवे रोमांचक मुकाबले।देहरादून,उत्तराखण्ड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठकमसूरी में आवारा सांड का आतंक, मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग पर किया हमला

बाजपुर की दुर्दशा के लिए भाजपा कांग्रेस बराबर की जिम्मेदार-बाजवा


आपदा पर्यटन करने आते हैं दोनो दलों के नेता – बाजवा
बाजपुर को तबाह करने की साजिश बाढ़ व भूमि आंदोलन प्रत्यक्ष प्रमाण

बाजपुर।भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक किसान नेता जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि बाजपुर की जो दुर्दशा पिछले 10 वर्ष में हुई है उसके लिए भारतीय जनता पार्टी व कांग्रेस बराबर की जिम्मेदार हैं पिछले 10 वर्ष में पांच पांच वर्ष तक कांग्रेस भाजपा की सरकार रही और बाजपुर से जीतने वाले प्रतिनिधि दोनों सरकारों में कैबिनेट मंत्री रहे वर्तमान समय में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार को तीन वर्ष पूरे हो चुके हैं और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के स्थानीय प्रतिनिधि नेता प्रतिपक्ष के रूप में है लेकिन बाजपुर को बचाने के लिए न भाजपा सरकार ने और न ही कांग्रेस के नेताओं ने कोई ठोस कदम उठाया। दोनों पार्टी के नेताओं को बाजपुर की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की गंभीर उपेक्षा बाजपुर को उजाड़ने की सोची समझी साजिश है।बाजपुर के 20 गांव के किसानों मजदूरों व्यापारियों के भूमिधरी अधिकार छीन लेना, क्षेत्र के खनन व्यवसाय को बर्बाद करना, बाजपुर क्षेत्र में बाढ़ की समस्या का समाधान न करना इसका जीता जागता उदाहरण है।उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों के नेता बाजपुर में आपदा पर्यटन करने आते हैं इन्हें बाजपुर की आवाम के दुख दर्द से कोई लेना-देना नहीं है। बाजपुर के भविष्य के लिए क्षेत्र के जागरूक लोगों को एकजुट होना जरूरी है।