देहरादून,श्री राम मंदिर दीप्लोक कॉलोनी द्वारा श्री श्री जगन्नाथ जी रथ यात्रा के पावन पर्व से पूर्व आज देव स्नान पूर्णिमा की पावन तिथि पर सैकड़ों मातृशक्ति की कलश यात्रा का आयोजन श्री राधा कृष्ण मंदिर कृष्ण नगर चौक से श्री राम मंदिर तक किया गया
भव्य कलश यात्रा
शक्तिपुत्र पंडित सुभाष चंद्र सतपति जी एवं अध्यक्ष प्रमोद मित्तल ने संयुक्त रूप से अवगत करवाया कि आज प्रातः में सैकड़ो की संख्या में मातृशक्ति और मंदिर से जुड़े तमाम पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि श्री राधे कृष्ण मंदिर कृष्ण नगर चौक में एकत्र हुए जहां प्रभु की पूजा अर्चना करने के पश्चात सभी के मस्तक पर केसर चंदन तिलक किए गए सभी को पवित्र गंगाजल से भरे कलश वितरित किए गए पीतांबर परिधान में मातृशक्ति में जब शीश पर हरि बोल के जोरदार जय घोष से कलश धारण किया तो समस्त वातावरण भक्ति में हो गया अवसर पर घंट नाद टीम जोर-जोर से भजन कीर्तन करते हुए चल रही थी
कलश यात्रा श्री राधे कृष्ण मंदिर किशन नगर चौक से प्रारंभ होकर राजेंद्र नगर , कोलागढ़ रोड, शिव मंदिर आनंदविहार से होते हुए चकराता रोड दीप्लोक कॉलोनी से परिक्रमा कर श्री राम मंदिर में एकत्र हुए
भव्य हुआ स्वागत
यात्रा का पुष्प वर्षा माल्यार्पण शीतल पेय खाद्य सामग्री आदि से क्षेत्र के दुकानदार भाइयों व घर की मातृशक्ति में पुष्प वर्षा आदि से किया
माननीय का किया स्वागत
समिति द्वारा पूर्व राज्य मंत्री अशोक वर्मा पंकज मेसोन सुनील अग्रवाल आदि मनमोहन शर्मा का स्वागत माल्यार्पण से किया
श्री श्री जगन्नाथ जी कापवित्र स्नान
श्री श्री जगन्नाथ जी एवं परिवार के स्नान से पूर्व श्री श्री जगन्नाथ जी माता सुभद्रा देवी,बलभद्र जी और सुदर्शन जी को हरि नाम के जोरदार जय घोष के साथ मंदिर से पहुंडी विजै करवा कर सुंदर सिंहासन पर विराजमान करवाया गया इसके पश्चात शक्तिपुत्र पंडित सुभाष चंद्र सतपति जी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्री जगन्नाथ जी को 35 कलश माता सुभद्रा को 22 कलश बलभद्र जी को 33 कलश और सुदर्शन जी को 18 चंदन हल्दी केसर तुलसी शहद आदि युक्त पवित्र गंगाजल से भरे कलश से स्नान करवाया गया
गणपति रूप में दिए दर्शन
स्नान ध्यान के पश्चात साइन कल में भगवान श्री जगन्नाथ जी ने गणपति स्वरूप में जब भक्तों को अपने दर्शन दिए तो सभी भक्त चकित हो गए
अगले 15 दिन भक्तजन रहेंगे प्रभु के दर्शनों से वंचित
ऐसी मान्यता है कि स्नान से प्रभु अस्वस्थ हो जाते हैं और स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए प्रभु अपने स्थान पर मंदिर में विराजमान हो जाते हैं अब इनके दर्शन आज से 15 दिन के पश्चात ही भक्तों को हो पाएंगे जिस दिन श्री श्री जगन्नाथ जी की भव्य शोभा यात्रा का आयोजन होगा
कार्यक्रम की समाप्ति पर आरती भोग के पश्चात कनिका महाप्रसाद (मीठे चावल)का प्रसाद वितरित किया गया
कार्यक्रम में उड़िया समाज में भी भारी संख्या में प्रतिभाग किया
इस मौके पर पूर्व दर्जाधारी मंत्री पिछड़ा वर्ग आयोग अशोक वर्मा दून वैली व्यापार मंडल अध्यक् पंकज मैसौन श्री पृथ्वी नाथ महादेव मंदिर सेवा दल से संजय गर्ग और उनके साथी मां शाकुंभरी देवी मंदिर से बालेश गुप्ता ,प्रवीण गुप्ता श्री राम मंदिर समिति से अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता सचिव सुनील शर्मा उत्सव, मंत्री जे ऐस चुग, कोषाध्यक्ष सुनील गोयल, प्रचार मंत्री सुशील बग्गा श्री एस के गांधी अनिल बांगा, शंकर थापा, पूर्व अध्यक्ष श्री आर के गुप्ता, पूर्व सचिव अरविंद मित्तल, मनीष मौर्य, अनुराग गुप्ता ,संजीव गोयल ,अनिल कुमार आनंद, मनोज शर्मा ,तरुण सक्सेना ,प्राइवेट कॉलेज अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ,क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती संगीता गुप्ता और बहुत से अन्य भक्त जनों ने बड़े जोश से इस कलश यात्रा और मंगल स्नान पूर्णिमा में प्रतिभाग किया।
