मसूरी नगर पालिका द्वारा संचालित माल रोड के बैरियर पर पीआरडी जवान द्वारा स्थानीय युवक को थप्पड़ मारने का मामला एक बार गुरूवार को गर्मा गया। सुबह के समय पीड़ित युवक के साथ मसूरी के स्थानीय लोगों ने माल रोड पिक्चर पैलेस बैरियर पर जाम लगा दिया। जिससे बैरियर के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई है देश विदेश से आए पर्यटक परेशान हो गए।पीड़ित युवक और स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पीआरडी जवान को बैरियर पर लाया जाए और माफी मंगवाई जाए जब तब जाम नहीं खुलेगा। हंगामे की सुचना के बाद मसूरी पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी भी बैरियर पर पहुंची और दोनों पक्षों को मसूरी कोतवाली ले जाया गया जहां पर सीओ मसूरी मनोज असवाल के नेतृत्व में दोनों के बीच माफी नामा करवा कर समझौता कराया गया जिसके बाद मामले को शांत किया गया। पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि जिस तरीके से कुछ असामाजिक तत्व मसूरी का माहौल खराब कर रहे हैं उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति या सरकारी आदमी कानून या नियमों को उल्लंघन करता है तो उसको लेकर कानूनी रूप से कार्रवाई करनी चाहिए देखा जा रहा है कि कुछ लोग अपने हाथों में ही कानून ले रहे हैं जिससे मसूरी का माहौल खराब हो रहा है। उन्होंने मसूरी पुलिस से आग्रह किया कि शरारती तत्वों को चिन्हित कर उन पर सख्त कार्रवाई की जाये। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी स्थानीय व्यक्ति मसूरी की व्यवस्था को खराब करने की कोशिश करेगा तो उसको किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सभी मसूरी वासियों से मसूरी की व्यवस्था और पर्यटकों को बेहतर सुविधा दिए जाने को लेकर सहयोग मांगा है उन्होंने कहा कि मसूरी पर्यटन नगरी है और यहां पर अगर पर्यटक को को परेशानी होगी तो इसका सीधा असर मसूरी के पर्यटन व्यवसाय पर पड़ेगा। जिसका खामियाजा मसूरी की जनता के साथ आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भी पड़ेगा।
मसूरी माल रोड पर पीआरडी जवान द्वारा थप्पड़ मारने वाला मामला हुआ दोनो पक्षो के द्वारा आपसी माफीनामें के बाद हुआ शांत
