प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा खिर्सू मंडल ने किया भव्य कार्यक्रम आयोजित

खिर्सू/श्रीनगर गढ़वाल। विकसित भारत का अमृत का सेवा,सुशासन,गरीब कल्याण के 11 साल पूर्ण होने पर आज 14 जून 2025 को विकास खण्ड खिर्सू मुख्यालय मे उक्त कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाया गया। जिसमे मुख्य वक्ता पूर्व जिला अध्यक्ष सम्पत सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अपने कार्यकाल के 11 सफल वर्ष पूर्ण किए। जो देश की प्रगति और कायाकल्प के प्रति उनके अटूट समर्पण का प्रमाण है,विकसित भारत का अमृत काल के लक्ष्य के साथ इन 11 वर्षों को सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व पहल और परिवर्तनकारी सुधारो द्वारा चिन्हित किया गया है,जिसने देश को नए पथ पर अग्रसर किया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने केवल आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं बल्कि सामाजिक समावेश और नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार पर भी विशेष जोर दिया है। सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मंत्र के साथ सरकार की नीतियों को निर्देशित किया गया है जिससे यह सुनिश्चित हुआ है कि विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे। इसके साथ ही दुसरे मुख्य प्रवक्ता सुधीर जोशी ने कहा कि सुशासन की दिशा में सरकार ने पारदर्शिता और जवाब देही को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं,डिजिटल इंडिया की पहल ने सरकारी सेवाओं को सुलभ बनाया है जिससे भ्रष्टाचार में कमी आई है और विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के बीच बेहतर समन्वय ने नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित किया है जिससे जनता को सीधे लाभ मिल रहा है। जीएसटी लागू होने से कर प्रणाली को सरल बनाया गया है जिससे व्यापार करने में आसानी हुई है और आर्थिक विकास में गति मिली है। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता खिर्सू मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष मीना गैरोला ने कहा इन 11 वर्षों में कृषि क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण सुधार हुए हैं जिससे किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से कई योजनाएं शुरू की गई,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं ने सीधे किसानों के बैंक खातों में वित्तीय सहायता प्रदान की है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी भारत की स्थिति मजबूत हुई है प्रधानमंत्री मोदी के सक्रिय कूट नीति ने भारत को विश्व में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी के रूप में स्थापित किया है जिससे देश के हितों को बढ़ावा मिला है और वैश्विक शांति और सहयोग में योगदान दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों का कार्यकाल विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित रहा है। सुशासन गरीब कल्याण और समग्र विकास पर केंद्रित नीतियों ने देश को नई दिशा दी है जिससे अमृत काल में भारत समृद्ध और सशक्त राष्ट्र के रूप में उभर रहा है। यह यात्रा न केवल पिछले 11 वर्षों की सफलताओं का प्रतीक है बल्कि आने वाले समय में एक और भी उज्जवल भविष्य की नीव रखती है। उक्त कार्यक्रम के संयोजक अनिल भंडारी,सह संयोजक दुर्गेश नौटियाल और नरेंद्र सिंह,मीडिया प्रभारी अनंत भंडारी,पूर्व मंडल अध्यक्ष अर्जुन रावत,विकास हंस,सीता देवी,मनीषा बहुगुणा,भूपेंद्र पंवार,कमल रावत,सौरभ भारती,जगमोहन पंवार,सतीश न्याल,हरीश चौहान,जगमोहन बिष्ट,हिम्मत सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।