पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र महोदय के आदेशानुसार चलाए जा रहे ऑपरेशन लगामश् के तहत मसूरी पुलिस द्वारा क्षेत्र में शराब पीकर वाहन चलाने तथा सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने वालों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया गया।इस विशेष अभियान के अंतर्गत मसूरी थाना क्षेत्र में बीते 24 घंटों के भीतर कई चेकिंग पॉइंट लगाए गए, जिनमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले तथा नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। साथ ही, सार्वजनिक शांति भंग करने, हुड़दंग करने और कानून-व्यवस्था को बाधित करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई भी की गई। मसूरी पुलिस द्वारा लगातार थाना क्षेत्र अंतर्गत संघन चेकिंग अभियान चलाकर शराब पीकर वाहन चलाने व शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई । जिसमें तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया व दो वाहन यूपी19-एम-3203 और यूपी14- डीक्यू-5700 को ड्रिंक एंड ड्राइविंग में सीज किया गया । वह राहुल कुमार पुत्र यशपाल सिंह निवासी खदरगढ़ जिला सांवली उत्तर प्रदेश, वासु पुत्र अशोक कुमार निवासी ज्ञानामाजरा थाना चरथावर उत्तर प्रदेश और चंद्र भाटी पुत्र करणपाल सिंह भाटी निवासी साहिबाबाद गाजियाबाद उत्तर प्रदेश को गिरफतार कर नियामनुसार कार्यवाही की गई। मसूरी पुलिस का यह अभियान पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु एक सशक्त प्रयास है। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे नशे की हालत में वाहन न चलाएं और सार्वजनिक स्थानों पर शांति बनाए रखें। पुलिस ने कहा कि अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वह आपरेषन लगाम के तहत कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
ऑपरेशन लगाम के अंतर्गत मसूरी पुलिस की सख्त कार्रवाई
