मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, सीएसआर से लगेंगी 250 सोलर लाइट, सामुदायिक भवन और सीसीटीवी कार्य का किया शिलान्यास
ग्राम प्रधान नरेन्द्र मेलवान ने मंत्री के प्रयासों को बताया गाँव के विकास का मजबूत आधार
मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले चमासारी खेतवाला गांव में सोमवार का दिन ऐतिहासिक रहा, जब उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी ने गाँव में नवनिर्मित बहुउद्देशीय भवन का विधिवत लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम में बहुउद्देशीय भवन के लिये जमीन दान में देने वाले रमेष पवार और छुटकी देवी को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मंत्री ने गाँव की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए, सीएसआर (कॉर्पाेरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) के तहत गाँव में लगाई जाने वाली 250 सोलर स्ट्रीट लाइट्स और सीसीटीवी कैमरों की स्थापना कार्य के साथ ग्राम क्षेत्र में दो सामुदायिक भवन के निर्माण का भी शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं से गाँव की सुरक्षा, ऊर्जा बचत और रात के समय सुगम आवागमन सुनिश्चित होगा। कैबिनेट मंत्री गणेष जोषी ने कहा कि देष प्रधानमंत्री गणेष जोषी और प्रदेष मुख्यमंत्री पुश्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लगातार विकास की ओर अग्रसर है। देश की जनता के लिये विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभ पहुंचाया जा रहा है। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन में भ्रष्टाचार चरम था लोग परेशान थे और गरीब बेहाल। उन्होंने कहा कि देश में जब से मोदी सरकार का गठन हुआ है देश के सभी वर्गों का विकास किया जा रहा है जो हमेशा जारी रहेगा। गणेष जोषी ने कहा कि हमारा संकल्प है कि हर गाँव तक विकास की रोशनी पहुँचे। सरकारी योजनाओं के साथ-साथ ब्ैत् जैसी पहलें गाँवों के विकास में बड़ी भूमिका निभा रही हैं। चमासारी खेतवाला गाँव को मॉडल गाँव के रूप में विकसित करना हमारा लक्ष्य है। मंत्री ने बताया कि आने वाले समय में और भी विकास कार्यों को यहाँ गति दी जाएगी, ताकि गाँव के युवाओं, महिलाओं और बुज़ुर्गों सभी को लाभ मिल सके।
ग्राम प्रधान नरेन्द्र मेलवान ने इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कैबिनेअ मंत्री गणेश जोशी का गाँव के प्रति जो समर्पण और दृष्टिकोण है, वह वास्तव में सराहनीय है। उनका निरंतर सहयोग ही है जिसकी वजह से आज चमासारी खेतवाला जैसे दूरस्थ गाँव में भी आधुनिक सुविधाएँ पहुँच रही हैं। बहुउद्देशीय भवन हो या सोलर लाइट व सीसीटीवी जैसी योजनाएं गाँव को एक नई दिशा देंगे।उन्होने कहा कि इस भवन के निर्माण से गाँव में सामूहिक कार्यक्रम, महिला समूहों की बैठकें, और बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियाँ अधिक सुलभ होंगी। साथ ही, सोलर लाइट और सीसीटीवी के माध्यम से गाँव की सुरक्षा और सुविधा दोनों में इजाफा होगा। वही गांव को र्प्यटन की दृश्टि से विकसीत किये जाने को लेकर सडक मार्ग से जोडा जा रहा है। मच का संचालन विजय विंदवाल के द्वारा किया गया। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष नेहा जोषी, राकेष रावत, मुकेष कुमार, मजरीया देवी, माधूरी मेलवान, मोहन लाल, सोहन लाल, अमित पवार सहित स्थानीय प्रशासन, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, महिला मंगल दल, युवक मंगल दल के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
मसूरी के चमासारी खेतवाला गांव में बहुउद्देशीय भवन का लोकार्पण
