Monday 07/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
जिलाधिकारी के निर्देशन में बाल अधिकारों की सुरक्षा को लेकर जागरुकता अभियानटीईटी-2 की बाध्यता पर भड़के वरिष्ठ शिक्षक-अखिलेश चन्द्र चमोला ने शिक्षा मंत्री से मांगा हस्तक्षेपराष्ट्रीय मंच पर चमका पौड़ी का शिक्षा मॉडल,चड़ीगांव-बीरोंखाल के दो शिक्षा अधिकारियों को मिला प्रतिष्ठित सम्मान2013 की बाढ़ के 13 साल बाद भी अधूरी सुरक्षा दीवार-अलकनंदा के किनारे फिर मंडरा रहा खतरा,सितंबर अंत से आंदोलन की चेतावनीजिला कारागार पौड़ी में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी श्रीकृष्ण जन्माष्टमीपैडुल गांव में खुला विधिक सेवा केंद्र,ग्रामीणों को गांव में ही मिलेगी निःशुल्क कानूनी सहायतामानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा नेहरू कॉलोनी हरिद्वार रोड धर्मपुर में शिक्षक दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गयाश्रीनगर में गूंजा कान्हा की बाल लीलाओं का उल्लास-ऐतिहासिक रामलीला मैदान में दही-हांडी की धूम,नन्हे बाल गोपालों ने मोहा मनकांग्रेस के विरोध में भाजपा का जोरदार प्रदर्शनजन्माष्टमी पर देर रात तक मंदिरों में पहुंचे महापौर विकास शर्मा

बेस अस्पताल के ब्लड़ बैंक हर साल बढ़ी संख्या में रक्तदान के लिए पहुंचते लोग

श्रीनगर गढ़वाल। आपकी रक्तदान के प्रति जागरूकता आज जरूरतमंद लोगों के लिए नया जीवनदान दे रही है। रक्तदान महादान में आगे रहने वाले वह सभी रक्तदाता बधाई के पात्र है,जिनके रक्तदान से बेस चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को ब्लड़ की जरूरत होने पर आसानी से ब्लड़ मिल पाता है और उनको नया जीवनदान मिलता है। बेस चिकित्सालय के ब्लड़ बैंक में हर साल बड़ी संख्या में रक्तदान के लिए नगर क्षेत्र की स्वयंसेवी संस्थाएं,व्यापार मंडल,छात्रसंघ एवं अन्य कंपनियों के कर्मी आगे रहते है। जिससे आज ब्लड़ बैंक में कभी भी ब्लड़ की कमी नहीं हुई। गढ़वाल भर के मरीजों को किसी तरह की समस्या ना रहे,इसके लिए प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा एवं चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत जी द्वारा सभी प्रकार के उपकरण एवं मशीनें ब्लड़ बैंक में उपलब्ध करायी है। ताकि ब्लड़ संबंधी दिक्कतें किसी भी मरीज को ना हो। श्रीनगर बेस चिकित्सालय के ब्लड़ बैंक में वर्ष 2022 से जून 2025 तक की बात करें तो यहां 8 हजार 536 से अधिक लोगों ने जरूरतमंद लोगों के लिए अपना रक्तदान किया है। वहीं लोगों के रक्तदान से ब्लड़ बैंक दस हजार 152 यूनिट ब्लड़ जरूरतमंद लोगों के लिए दे चुका है। लोगों की रक्तदान के प्रति बढ़ी जागरूकता ने आज ब्लड़ की आवश्यकता वाले मरीज को कभी भी खून की कमी महसूस नहीं होने दी। बता दें कि बेस चिकित्सालय में गढ़वाल मंडल के चार जिलों से मरीज इलाज के लिए पहुंचते है। जिसमें कई मरीज गंभीर अवस्था में पहुंचते है। ऐसे में कई मरीजों को ब्लड़ की आवश्यकता भी होती है। ऐसे में लोगों द्वारा दिये गये रक्तदान से ब्लड़ बैंक जरूरतमंद लोगों को ब्लड़ मुहैया करा रहा है। ब्लड़ बैंक प्रभारी डॉ.सतीश कुमार एवं प्रो.दीपा हटवाल के दिशा-निर्देशन में टैक्नीशियनों एवं कर्मचारियों की मदद से ब्लड़ बैंक सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। ब्लड़ डोनेशन में आगे रहने वाली संस्था एनएमओ,व्यापार मंडल,रोटरी क्लब,कालिंदी फाउंडेशन,एबीवीपी,केमिस्ट एसोसिएशन,स्टाफ नर्सेज आदि को सम्मानित किया गया। श्रीनगर व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी 46 बार रक्तदान कर चुके है,जो जागरूकता की एक मिशाल है। बेस चिकित्सालय के ब्लड़ बैंक में आज रक्तदान के जरिए कई यूनिट ब्लड़ एकत्र किया जाता है,जिसमें नगर क्षेत्र कई संस्थाओं एवं छात्रों द्वारा ब्लड़ डोनेशन में महान कार्य किया जा रहा है। इससे डायलिसिस के मरीजों,नवजात बच्चों,गर्भवती महिलाओं,सर्जरी केस या अन्य केसों में जरूरतमंद मरीजों को ब्लड़ समय पर मिल जाता है। लोगों में रक्तदान के प्रति बढ़ी जागरूकता से आज किसी भी जरूरतमंद मरीज को रक्त की कमी नहीं हुई। सभी को रक्तदान में आगे आकर जरूरतमंदों की मदद और जीवनदान देने में भागीदार बनना चाहिए। ब्लड़ डोनेशन में आगे रहने वाली संस्थाओं को चिकित्सा अधीक्षक के हाथों सम्मानित भी किया गया। डॉ.सतीश कुमार,प्रभारी ब्लड़ बैंक,बेस चिकित्सालय।