Wednesday 09/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था0नि0) नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका परिषद किच्छा एवं नगर पालिका परिषद सिरौलीकला के अध्यक्ष व सदस्यों के निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी की गयी है।किच्छा एवं सिरौली कला में अलग-अलग नगर पालिका चुनाव की घोषणा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नशिक्षक दिवस पर साहित्यिक गरिमा के बीच कविराज नीरज नैथानी सम्मानित-शिक्षा और साहित्य में योगदान को मिला सम्मानश्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे–सतपाल महाराजजनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज,अधिकांश का मौके पर निस्तारणविद्यालय सत्यापन अभियान में बीआर मॉडर्न स्कूल की आड़ में अवैध रूप से संचालित मिली महेश सरला चिल्ड्रन्स एकेडमीसांसद भट्ट ने पंजाबी गौरव सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजाबाजपुर में भाजपा नेता व उसके समर्थकों द्वारा सरकारी विभाग के इंजीनियर को पीटने की घटना पर भाकपा(माले) ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप में उत्तराखंड शिरमौर, चैंपियन ट्रॉफी पर किया कब्जाचार माह से जारी आरक्षण आंदोलन के समर्थन में रुद्रपुर में महायज्ञ, 24 घंटे का धरना शुरू; 19 सितंबर से आमरण अनशन की चेतावनी

सक्षम 20 जून को स्थापना दिवस के अवसर पर कुष्ठ आश्रम में नेत्र जांच शिविर लगाएगा।




बृहस्पतिवार को समदृष्टि क्षमताविकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) की एक बैठक गंभीर मार्ग स्थित आरएसएस कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में पहुंचे मुख्य अतिथि सक्षम के प्रांत उपाध्यक्ष एवं हरिद्वार प्रभारी अतुल गुप्ता का कार्यकर्ताओं ने तुलसी की माला और पटका पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रभारी अतुल गुप्ता के मार्गदर्शन में संपन्न बैठक में उनके द्वारा उपस्थित कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों के विषय में प्रभावी दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही दिव्यांगजनों की समस्याओं के निवारण हेतु गहन चिंतन मनन किया गया। हरिद्वार प्रभारी अतुल गुप्ता ने कहा कि सक्षम 20 जून शुक्रवार को चंडी घाट स्थित चिदानंद आश्रम में स्थापना दिवस मनाएगा। इस अवसर पर कुष्ठ रोगियों के लिए नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सक्षम कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा दिव्यांग मित्र बनाना चाहिए। सक्षम कार्यकर्ता को स्वयं भी दिव्यांग मित्र बनना चाहिए। कार्यकर्ता स्वयं दिव्यांग मित्र बनेंगे तो अन्य लोग भी प्रेरित होगे। दिव्यांग मित्र सफलता की धुरी है। दिव्यांग मित्र होगे तो दिव्यांगजनों का कार्य करने में आसानी होगी और दिव्यांगजनों को मदद मिलेगी। सक्षम के जिलाध्यक्ष संदीप अरोड़ा ने कहा कि सक्षम के स्थापना दिवस में सक्षम कार्यकर्ताओं के साथ साथ मूक बधिर और दिव्यांग भी प्रतिभाग करेंगे। जिला सचिव मानसी मिश्रा ने कहा कि 20 जून को सक्षम स्थापना दिवस के अवसर पर कुष्ठ आश्रम में नेत्र शिविर के लिए हंस फाउंडेशन का सहयोग लिया जा रहा है। शिविर का समय सुबह 10 बजे से 1 बजे तक रहेगा। बैठक में जिला संरक्षक विनोद कुमार शर्मा, विमलेश गौर और अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।