Friday 11/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
नानकमत्ता हाईस्कूल को इंटरमीडिएट स्तर तक उच्चीकृत करने की मांग, ग्रामीणों का सांकेतिक धरनादिल्ली पब्लिक स्कूल हरिद्वार का तीन दिवसीय गोल्डन जुबली समारोह भव्यता गरिमा दिव्यता के साथ शुरू,मुख्य अतिथि डीपीएस सोसाइटी के चेयरमैन पूर्व आईएएस अधिकारी वी. के. शुंगलू ने दीप प्रज्वलन कर किया उद्घाटन,ज्ञान को बढ़ाकर समाज में व्याप्त चुनौतियों का सामना करें- शुंगलूडीपीएस रानीपुर के प्रधानाचार्य डॉक्टर अनुपम जग्गा की सभी अतिथियों ने की मुक्त कंठ प्रशंसा,सितारगंज पर्वतीय रामलीला की तैयारियों को लेकर समिति की बैठक संपन्न, रूपरेखा तैयारसितम्बर 2026 को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस अवसर पर कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी रुद्रपुर उधम सिंह नगर में डॉ० एस० के० गोस्वामी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी उधम सिंह नगर महोदय की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर सामूहिक शपथ ली गयी । इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी उधमसिंह नगर द्वारा समस्त अधिकारी एवं कार्मिकों को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के संबध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी I इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी. पी. सिंह, डॉ. एस. पी. सिंह, डॉ. पी. डी. गुप्ता, डॉ. सुधीर गुप्ता, डॉ. रविंद्र पाल सिंह, डी. पी. एम. हिमांशु मस्यूनी, चाँद मियां, डॉ. संतोष पाण्डेय, समेत सभी अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।प्रेस नोट 2:- उपरोक्त के अतरिक्त डॉ० ईश कुमार (साइकेट्रिस्ट). जिला चिकित्सालय रुद्रपुर द्वारा सरदार भगत सिंह गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज रुद्रपुर उधमस सिंह नगर में विशेष स्वास्थ्य शिविर एव गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे आत्महत्या के जोखिम कारकों में मानसिक विकार, न्यूरोडेवलपमेंटल विकार, शारीरिक विकार और मादक द्रव्यों का सेवन बारे में विशेष जानकारी दी गयी एव आत्महत्या से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गयी I डॉ० ईश कुमार (साइकेट्रिस्ट). द्वारा बताया गया कि आत्महत्या के प्रमुख कारण मानसिक तनाव, सामाजिक कारण, रिश्तों की समस्या एवं वित्तीय समस्या है I मानसिक तनाव/ तनाव होने के मुख्य कारण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी एवं तनाव से बचाव एवं तनाव से होने वाले रोगों की जानकारी देते हुए निदान के बारे तथा मानसिक तनाव से सामाजिक, आर्थिक वयवहारिक अन्य रूप से होने वाले क्षति के बारे में जानकारी दी गयी Iउक्त गोष्ठी में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो नवीन चन्द्र लोहानी द्वारा विस्तारपूर्वक छात्र/छात्राओं को आत्महत्या रोकथाम से सम्बंधित जानकारी प्रदान की गयी साथ ही नशे से होने वाले प्रभाव के बारे में जानकारियां दी गयी I गोष्ठी में सरदार भगत सिंह गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज रुद्रपुर उधम सिंह नगर के छात्र/छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया I साथ ही जनपद उधमसिंह नगर में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस अवसर पर शपथ ली गई एवं निकटवर्ती स्कूल/कॉलेजों में छात्र/छात्राओं को आत्महत्या रोकथाम से सम्बंधित जानकारी प्रदान की गयी I साथ ही टेली-मानस हेल्पलाइन नंबर 14416 को सभी सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं, जिनमें आयुष्मान आरोग्य मंदिर में भी शामिल किया गया जिसे प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया ।इस अवसर पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय कुलपति प्रो नवीन चन्द्र लोहानी, प्राचार्य प्रो एन० सिंह सरदार भगत सिंह गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज रुद्रपुर प्रो दीपा वर्मा, डॉ वसुंधरा, SI नीलम मेहरा, डॉ अनीत, उमेश चन्द्र पाल अन्य अधिकारी/ कार्मिक उपस्थित रहे Iनशे में पत्नी और बच्चों से मारपीट करने का आरोप, खटीमा पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तारसैनिक सम्मान समारोह में सैनिक सम्मान समारोह में बीच मंच से बोल पूर्व सैनिक मेरा करो भुगतान139 गोविंद बल्लभ जयंती हर्षोल्लाह के साथ मनाई गईनाबालिक बच्ची के साथ अश्लील और अनुचित हरकत किए जाने पर युवक पर मुकदमा दर्जरिपोर्टर: अज़हर मलिकलोकेशन: काशीपुरराष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यकर्ता के घर पी चाय, मंदिर में किए दर्शन; प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज बोलीं- युवाओं और पूर्व सैनिकों से संवाद पर जोरभाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को महापौर ने भेंट किया त्रिशूल

नशे में वाहन चलाने वालो पर नकेल कसने के लिए स्थापित होगा कंट्रोल रूम–डीएम

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी डॉ.आशीष चौहान ने जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। दुर्घटना का कारण बनते जा रहे ड्रंक एंड ड्राइव पर प्रभावी कार्यवाही हेतु जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए। साथ ही,दुर्घटनाओं के विभिन्न कारकों जैसे स्थान,समय व परिस्थितियों के आधार पर जीआईएस मैपिंग कर दुर्घटनाओं के पैटर्न को समझने हेतु एक जीआईएस सेल स्थापित करने के निर्देश भी दिए। गुरुवार को आयोजित इस बैठक में जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग को निर्देशित किया कि ड्रंक एंड ड्राइव की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु एक कंट्रोल रूम सुनिश्चित किया जाए,जिसमें कोई भी व्यक्ति वाहन चालक की शिकायत दर्ज करा सके। कहा कि शिकायतकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। श्रीनगर,कोटद्वार व ऋषिकेश से अप-डाउन करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों की जल्दबाजी के कारण दुर्घटनाओं की संभावना अधिक रहती है। इस पर ध्यान देते हुए जिलाधिकारी ने इन शहरों से मुख्य कार्यस्थलों की ओर जाने वाले मार्गों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। चीला बैराज मोटर मार्ग पर ऐसे स्थलों,जहां सैल्फी/फोटो लेते समय आगंतुकों की नहर में गिरकर मृत्यु हुई है,वहां मनोवैज्ञानिक प्रभाव डालने वाले साइन बोर्ड प्राथमिकता के आधार पर लगाए जाने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने ऐसे वाहनों की सूची उपलब्ध कराने को कहा है जो स्कूल वाहन के रूप में पंजीकृत नहीं हैं,फिर भी स्कूल के बच्चों को लाने-ले जाने का कार्य कर रहे हैं। इसके लिए जनपद के समस्त केंद्रीय विद्यालयों को पत्र भेजा जाएगा,ताकि उनकी मैनेजमेंट अथॉरिटी ऐसे वाहनों की सूचना परिवहन विभाग को दे सकें। अधिकारियों ने जानकारी दी कि हाल की प्रवर्तन कार्यवाही में 21 ऐसे वाहन पाए गए जो बिना पंजीकरण स्कूली छात्रों को ला-ले जा रहे थे। इसके अलावा,जिलाधिकारी ने प्रत्येक हॉटमिक्स प्लांट संचालक को एक-एक हजार पौधों के रोपण हेतु वन पंचायतों या क्षीण वनों में भूमि चयन करने के निर्देश भी दिए। धुमाकोट क्षेत्र में आयोजित एक कार्यशाला,जो वाहन चालकों में व्यवहारिक बदलाव लाने के लिए की गयी थी,की उपयोगिता पर रिपोर्ट मांगी गई है,साथ ही क्षेत्र में निरंतर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों का प्रभाव इस बार की प्रवर्तन कार्यवाही में स्पष्ट रूप से देखने को मिला। नशे में वाहन चलाने के 351 चालान और एम.वी.एक्ट उल्लंघन के तहत 6213 अन्य चालान किए गए। ड्रंक एंड ड्राइव पर पुलिस विभाग की उल्लेखनीय कार्यवाही के लिए जिलाधिकारी ने सराहना की। परिवहन विभाग ने बताया कि जनवरी 2025 से मई 2025 तक जनपद में कुल 26 सड़क दुर्घटनाएं हुईं,जिनमें 18 व्यक्तियों की मृत्यु और 74 यात्री घायल हुए। बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल,संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट,एसीएमओ डॉ.पारुल गोयल,एआरटीओ(ई) मंगल सिंह,लोनिवि के सर्किल अधिकारी अभय थपलियाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।