Wednesday 09/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था0नि0) नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका परिषद किच्छा एवं नगर पालिका परिषद सिरौलीकला के अध्यक्ष व सदस्यों के निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी की गयी है।किच्छा एवं सिरौली कला में अलग-अलग नगर पालिका चुनाव की घोषणा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नशिक्षक दिवस पर साहित्यिक गरिमा के बीच कविराज नीरज नैथानी सम्मानित-शिक्षा और साहित्य में योगदान को मिला सम्मानश्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे–सतपाल महाराजजनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज,अधिकांश का मौके पर निस्तारणविद्यालय सत्यापन अभियान में बीआर मॉडर्न स्कूल की आड़ में अवैध रूप से संचालित मिली महेश सरला चिल्ड्रन्स एकेडमीसांसद भट्ट ने पंजाबी गौरव सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजाबाजपुर में भाजपा नेता व उसके समर्थकों द्वारा सरकारी विभाग के इंजीनियर को पीटने की घटना पर भाकपा(माले) ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप में उत्तराखंड शिरमौर, चैंपियन ट्रॉफी पर किया कब्जाचार माह से जारी आरक्षण आंदोलन के समर्थन में रुद्रपुर में महायज्ञ, 24 घंटे का धरना शुरू; 19 सितंबर से आमरण अनशन की चेतावनी

मीडिया सलाहकार समिति अध्यक्ष पहुंचे रुद्रपुर पत्रकारों की समस्या को सुना समाधान का दिया आश्वासन

रूद्रपुर उत्तराखण्ड मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष डॉ गोविंद सिंह ने रुद्रपुर के सूचना कार्यालय पहुँचे जहां पर सूचनाधिकारी व पत्रकारों ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर उनका सम्मान किया । आज सूचना कार्यालय में उत्तराखण्ड मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष डॉ गोविंद सिंह ने पत्रकारों संग महत्वपूर्ण बैठक की और उनकी समस्याओं को सुना व उनकी समस्याओं को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन भी दिया। उत्तराखंड सरकार की मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद डॉक्टर गोविंद सिंह गुरुवार को रुद्रपुर पहुंचे। जहां उन्होंने सूचना विभाग में स्थानीय पत्रकारों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान पत्रकारों द्वारा तमाम समस्याओं से अवगत कराया, जिसमें पत्रकारों ने बताया मान्यता प्राप्त पत्रकारों को उत्तराखंड में सरकार द्वारा जो रोडवेज बस में सुविधा दी जा रही हैं उसको बढाकर पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश में भी किया जाए ताकि उत्तराखंड के पत्रकारों को यूपी की बसों में भी सुविधा मिल सके। इसके साथ ही निजी अस्पतालों में मान्यता प्राप्त पत्रकारों के उपचार को कैशलेस कराए जाने की मांग रखी और ऋषिकेश एम्स में पत्रकारों को आसानी से उपचार की सुविधा मिले इस पर भी विचार करने को कहा, साथ ही कोरोना के समय से बंद चल रही रेलवे से मिलने वाली सुविधाओं को पुन शुरू करने की मांग की, साथ ही अन्य तमाम समस्याओं से पत्रकारों ने अवगत कराया। जिसमें मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष के द्वारा सभी समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखकर उनका समाधान कराया जाएगा और कुछ समस्याएं केंद्र सरकार से संबंधित हैं उस पर राज्य सरकार के माध्यम से केंद्र सरकार को लिखित पत्राचार किया जाएगा।इस दौरान भरत शाह,अरविंद सिंह,अजय जोशी,लिलित शर्मा, संदीप यादव ,चंदन बंगारी,विकास कुमार ,दुर्गेश तिवारी दीपक कुकरेजा आदि पत्रकार सहित सूचना अधिकारी गोबिंद सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।