Wednesday 09/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था0नि0) नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका परिषद किच्छा एवं नगर पालिका परिषद सिरौलीकला के अध्यक्ष व सदस्यों के निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी की गयी है।किच्छा एवं सिरौली कला में अलग-अलग नगर पालिका चुनाव की घोषणा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नशिक्षक दिवस पर साहित्यिक गरिमा के बीच कविराज नीरज नैथानी सम्मानित-शिक्षा और साहित्य में योगदान को मिला सम्मानश्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे–सतपाल महाराजजनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज,अधिकांश का मौके पर निस्तारणविद्यालय सत्यापन अभियान में बीआर मॉडर्न स्कूल की आड़ में अवैध रूप से संचालित मिली महेश सरला चिल्ड्रन्स एकेडमीसांसद भट्ट ने पंजाबी गौरव सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजाबाजपुर में भाजपा नेता व उसके समर्थकों द्वारा सरकारी विभाग के इंजीनियर को पीटने की घटना पर भाकपा(माले) ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप में उत्तराखंड शिरमौर, चैंपियन ट्रॉफी पर किया कब्जाचार माह से जारी आरक्षण आंदोलन के समर्थन में रुद्रपुर में महायज्ञ, 24 घंटे का धरना शुरू; 19 सितंबर से आमरण अनशन की चेतावनी

हिमालय क्रांति पार्टी की चिंतन-मनन,संगठनात्मक समीक्षा बैठक–प्रदेश अध्यक्ष महेश उपाध्याय

श्रीनगर गढ़वाल। हिमालय क्रांति पार्टी की एक महत्वपूर्ण चिंतन-मनन बैठक का आयोजन पौड़ी के एक रिसोर्ट में उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस बैठक में संगठन की नीतियों की समीक्षा,वर्तमान सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य पर विमर्श तथा आगामी जनसंपर्क अभियानों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष महेश उपाध्याय ने की। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय बिष्ट,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लाल सिंह बिष्ट तथा उत्तराखण्ड प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह बिष्ट प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने,युवाओं और महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा पलायन,बेरोजगारी और शिक्षा जैसे ज्वलंत मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही। प्रदेश अध्यक्ष महेश उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हिमालयी जनमानस की समस्याएं अब और अनदेखी नहीं की जा सकतीं। हमें जनता से जुड़ना है,उसकी आवाज बनना है,और उसके हक की लड़ाई को निर्णायक अंजाम तक पहुंचाना है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे गांव-गांव,बूथ-बूथ तक संगठन की विचारधारा को पहुंचाएं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय बिष्ट ने पार्टी की वैचारिक रीढ़ को स्पष्ट करते हुए कहा कि हिमालय क्रांति पार्टी का उद्देश्य केवल सत्ता नहीं,बल्कि जनजागरण और सशक्तिकरण है। उन्होंने आने वाले समय में एक हिमालय जनसंवाद अभियान शुरू करने की घोषणा की,जिसके अंतर्गत कार्यकर्ता सीधे जनता से संवाद करेंगे। बैठक में संगठनात्मक सशक्तिकरण,सामाजिक सहभागिता और वैकल्पिक राजनीति के निर्माण जैसे विषयों पर भी गहन मंथन हुआ। बैठक के अंत में एक साझा संकल्प लिया गया कि हिमालय क्रांति पार्टी उत्तराखण्ड के हर कोने तक अपनी पहुंच बनाएगी और पर्वतीय समाज की आवाज को मजबूत मंच प्रदान करेगी। और जनसंपर्क की अनुभव के आधार पर पार्टी की आगे की रूपरेखा तय करने पर सहमति बनी। निर्णय लिया गया कि समर्पित कार्यकर्ताओं को शीघ्र संगठन में उनकी क्षमता के अनुसार जिम्मेदारी दी जाएगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन सचिव लक्ष्मण सिंह रावत,कुमाऊं मंडल संयोजक हंसादत्त बेलवाल,सल्ट विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बंगारी,जिला अध्यक्ष पौड़ी दिनेश सिंह रावत,अमर सिंह मेहरा,महेश डोर्बी,कुलवंत सिंह नेगी,महेश आर्य,देवेंद्र सिंह गुसाई,राम सिंह रावत,बुद्धि बल्लभ सती,बृजेश चंद्र आदि लोगों उपस्थित रहे।