Wednesday 09/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था0नि0) नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका परिषद किच्छा एवं नगर पालिका परिषद सिरौलीकला के अध्यक्ष व सदस्यों के निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी की गयी है।किच्छा एवं सिरौली कला में अलग-अलग नगर पालिका चुनाव की घोषणा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नशिक्षक दिवस पर साहित्यिक गरिमा के बीच कविराज नीरज नैथानी सम्मानित-शिक्षा और साहित्य में योगदान को मिला सम्मानश्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे–सतपाल महाराजजनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज,अधिकांश का मौके पर निस्तारणविद्यालय सत्यापन अभियान में बीआर मॉडर्न स्कूल की आड़ में अवैध रूप से संचालित मिली महेश सरला चिल्ड्रन्स एकेडमीसांसद भट्ट ने पंजाबी गौरव सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजाबाजपुर में भाजपा नेता व उसके समर्थकों द्वारा सरकारी विभाग के इंजीनियर को पीटने की घटना पर भाकपा(माले) ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप में उत्तराखंड शिरमौर, चैंपियन ट्रॉफी पर किया कब्जाचार माह से जारी आरक्षण आंदोलन के समर्थन में रुद्रपुर में महायज्ञ, 24 घंटे का धरना शुरू; 19 सितंबर से आमरण अनशन की चेतावनी

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों का जायज़ा लेने पहुंचे संयुक्त मजिस्ट्रेट

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2025 को शांतिपूर्ण और सुचारु ढंग से संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहा है। संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट ने विकास खंड कोट पहुंचकर पंचायत चुनाव तैयारियों का जायज़ा लिया। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने चुनाव से जुड़ी व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित चुनाव अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल को जल्द से जल्द तैयार किया जाय, ताकि समय पर सभी प्रक्रियाएं संपन्न हो सकें। उन्होंने नामांकन प्रक्रिया का भी मौके पर निरीक्षण किया और निर्वाचन से जुड़े सभी कर्मचारियों को जिम्मेदारियों के प्रति सजग और सतर्क रहने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव की पारदर्शिता बनाये रखने के लिये सभी स्तरों पर समन्वय और सतर्कता बेहद जरूरी है। इसके बाद उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोट का भी दौरा किया और वहां की चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई,दवाइयों की उपलब्धता व अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी अमित बिजल्वाण एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।