Monday 07/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
जिलाधिकारी के निर्देशन में बाल अधिकारों की सुरक्षा को लेकर जागरुकता अभियानटीईटी-2 की बाध्यता पर भड़के वरिष्ठ शिक्षक-अखिलेश चन्द्र चमोला ने शिक्षा मंत्री से मांगा हस्तक्षेपराष्ट्रीय मंच पर चमका पौड़ी का शिक्षा मॉडल,चड़ीगांव-बीरोंखाल के दो शिक्षा अधिकारियों को मिला प्रतिष्ठित सम्मान2013 की बाढ़ के 13 साल बाद भी अधूरी सुरक्षा दीवार-अलकनंदा के किनारे फिर मंडरा रहा खतरा,सितंबर अंत से आंदोलन की चेतावनीजिला कारागार पौड़ी में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी श्रीकृष्ण जन्माष्टमीपैडुल गांव में खुला विधिक सेवा केंद्र,ग्रामीणों को गांव में ही मिलेगी निःशुल्क कानूनी सहायतामानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा नेहरू कॉलोनी हरिद्वार रोड धर्मपुर में शिक्षक दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गयाश्रीनगर में गूंजा कान्हा की बाल लीलाओं का उल्लास-ऐतिहासिक रामलीला मैदान में दही-हांडी की धूम,नन्हे बाल गोपालों ने मोहा मनकांग्रेस के विरोध में भाजपा का जोरदार प्रदर्शनजन्माष्टमी पर देर रात तक मंदिरों में पहुंचे महापौर विकास शर्मा

कांवड़ यात्रियों का सफर स्वच्छ, सुरक्षित और मंगलमय बनाए–जिलाधिकारी टिहरी

टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने मंगलवार को नगर पालिका परिषद् सभागार मुनि की रेती में कांवड़ यात्रा के सकुशल और सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु बैठक ली। उन्होंने सभी व्यापार मंडल,राफ्टिंग,होटल एसोसिएशन और टैक्सी यूनियन के सदस्यों को धर्म नगरी में आने वाले लोगों को पोस्टर लगाकर जागरूक करने को कहा। साथ ही स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने,पार्किंग में कोई डीजे न बजने,गाड़ियों में छोटा डस्टबिन रखने,ओवर चार्ज की शिकायत न आने,पुलिस और प्रशासन का सहयोग करने,अनावश्यक रूप से पार्किंग न करने, सभी कंट्रोल रूम के नंबर अपने पास रखने और किसी भी आवश्यक स्थिति में सूचना से अवगत कराने को कहा गया। उन्होने कहा कि श्रद्धालुओं का सुरक्षित सफर हो इस दृष्टि से कार्य करें। पुलिस विभाग से एसएचओ प्रदीप चौहान ने ट्रैफिक प्लान,टू और फोर व्हीलर के रास्ते एवं पैदल मार्ग से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि टैक्सी मधुबन से आगे नहीं जाएगी,ई-रिक्शे त्रिहरि से पहले ही रोके जायेंगे। पार्किंग में खड़ी टूव्हीलर की जिम्मेदारी भी पार्किंग वालों की होगी। उन्होंने पूर्व की भांति इस बार भी सभी से सहयोग की अपेक्षा की और कहा कि पार्किंग चार्ज और पैकिंग नंबर को डिस्प्ले करें ताकि यात्रियों की सुविधा रहे। सुनील कुमार,टैक्सी यूनियन ने अपनी पार्किंग के लिए स्थान की बात कही जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। सभासदों द्वारा सफाई के लिए अतिरिक्त लोगों की आवश्यकता बताई गई,जिस पर जिलाधिकारी ने ईओ को निर्देशित किया और कहा स्वच्छता हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने कांवड़़ रूट पर स्वास्थ्य केंद्र,एम्बुलेंस और मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने को और साथ ही हेल्पलाइन नंबर जारी करने को कहा, जिससे आम जन को सहूलियत हो। बैठक के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष मुनिकीरेती नीलम बिजलवाण,एसएसपी आयुष अग्रवाल,सीओ नरेंद्रनगर सुरेंद्र सिंह भंडारी,एआरटीओ सतेंद्र राज,गंगा सेवा समिति के संरक्षक चंद्रवीर पोखरियाल,ईई अमित आनंद,डीएसओ मनोज डोभाल,विभिन्न वार्ड से आए सभासद,टैक्सी यूनियन,व्यापार मंडल,राफ्टिंग और होटल एसोसिएशन के लोग सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।