Wednesday 09/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था0नि0) नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका परिषद किच्छा एवं नगर पालिका परिषद सिरौलीकला के अध्यक्ष व सदस्यों के निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी की गयी है।किच्छा एवं सिरौली कला में अलग-अलग नगर पालिका चुनाव की घोषणा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नशिक्षक दिवस पर साहित्यिक गरिमा के बीच कविराज नीरज नैथानी सम्मानित-शिक्षा और साहित्य में योगदान को मिला सम्मानश्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे–सतपाल महाराजजनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज,अधिकांश का मौके पर निस्तारणविद्यालय सत्यापन अभियान में बीआर मॉडर्न स्कूल की आड़ में अवैध रूप से संचालित मिली महेश सरला चिल्ड्रन्स एकेडमीसांसद भट्ट ने पंजाबी गौरव सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजाबाजपुर में भाजपा नेता व उसके समर्थकों द्वारा सरकारी विभाग के इंजीनियर को पीटने की घटना पर भाकपा(माले) ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप में उत्तराखंड शिरमौर, चैंपियन ट्रॉफी पर किया कब्जाचार माह से जारी आरक्षण आंदोलन के समर्थन में रुद्रपुर में महायज्ञ, 24 घंटे का धरना शुरू; 19 सितंबर से आमरण अनशन की चेतावनी

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर टेका मार्ग पर रोपे विभिन्न प्रजाति के पौधे

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। हरेला महोत्सव–2025 के तहत मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में टेका क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर  पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता और हरेला पर्व की पारंपरिक भावना को मजबूती का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अकरम अली ने की। उन्होंने कहा कि हरेला पर्व उत्तराखंड की समृद्ध पर्यावरणीय संस्कृति का प्रतीक है और इसके माध्यम से समाज में प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में मनाया जाने वाला हरेला पर्व प्रकृति,हरियाली और संरक्षण का प्रतीक है,जिसे प्रतिवर्ष बड़े उत्साह से मनाया जाता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाया गया यह कार्यक्रम न केवल पर्यावरणीय चेतना को बल देने वाला रहा,बल्कि इसने सामुदायिक सहभागिता का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय प्रजातियों के पौधे लगाए गये और प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलायी गयी। इस अवसर पर उप प्रभागीय वनाधिकारी राखी जुयाल,चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल कमल प्रसाद बमराडा,असिस्टेंट लीगल एंड डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार,रिटेनर अधिवक्ता कुसुम नेगी,वन क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह रावत,वन दरोगा अनिल नेगी,वन आरक्षी जगदीश प्रसाद,सुखदेव सिंह नेगी,गीता देवी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि,अधिवक्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।