उत्तराखंड/श्रीनगर गढ़वाल। आज 25 जुलाई 2025 को बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन द्वारा एक महत्वपूर्ण आयोजन में संत प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी गौपुत्र शिवानंद महाराज को संगठन की ओर से नियुक्ति पत्र,अधिकृत परिचय पत्र एवं अथॉरिटी लेटर प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें फूल-मालाओं से स्वागत कर भावपूर्ण अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय सचिव गौपुत्र प्रेम किशोर गंगवार,जिला अध्यक्ष गौपुत्र प्रेमपाल गंगवार,जिला महामंत्री गौपुत्र शिवकुमार उर्फ अजय मौर्य और कोषाध्यक्ष गौपुत्र पवन कुमार गुप्ता सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने स्वामी शिवानंद महाराज को संगठन की भावनाओं और उद्देश्यों से अवगत कराते हुए गौ माता की रक्षा व सेवा के लिए प्रतिबद्धता दोहराई। स्वामी गौपुत्र शिवानंद महाराज को यह जिम्मेदारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौपुत्र धर्मदास महाराज के निर्देश पर प्रदान की गई, जो भारतवर्ष में निस्वार्थ भाव से चल रही गौ सेवा के अभियान को एक नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने यह संकल्प लिया कि गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने हेतु देश के राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री,राज्यों के राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वामी जी का आशीर्वाद प्राप्त कर गौ सेवा अभियान को और अधिक गति देने का संकल्प लिया। यह आयोजन न केवल संगठन की कार्यशैली का परिचायक है,बल्कि यह दर्शाता है कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर गौ माता की रक्षा हेतु संगठित प्रयास किए जा रहे हैं।
गौसेवा के पथ पर एक और सशक्त कदम-संत प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष को संगठन ने दिया सम्मान
