श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि श्रीनगर क्षेत्र के पावन बिल्लकेदार (दिगोली) गांव स्थित प्राचीन सिद्धपीठ काल भैरवनाथ मंदिर में आस्था और भक्ति से ओतप्रोत सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बिल्लकेदार/दिगोली की कीर्तन मंडली ने मधुर भजनों और कीर्तन के माध्यम से समूचे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। धार्मिक ऊर्जा से सराबोर इस अनुष्ठान का विधिवत पारायण कड़क सेवा दल और धर्म जागरण समिति के समन्वय से किया गया। इस अवसर पर कड़क सेवा दल से शैलेंद्र रावत,जिला धर्म जागरण प्रमुख भगवती सिंह कठैत,हरिकृष्ण नौटियाल, आशुतोष कुकरेती समेत कई सेवाभावी कार्यकर्ता सक्रिय रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में मंदिर के मुख्य पुजारी सौरभ नेगी के निर्देशन में पूजा अर्चना संपन्न की गई। साथ ही सुरेंद्र सिंह भंडारी,राजेंद्र प्रसाद बड़थ्वाल,वीना नेगी,दिनेश चमोली आदि श्रद्धालुजन भी उपस्थिति में रहे। स्थानीय ग्रामीणों ने इस आयोजन को धार्मिक चेतना का प्रतीक बताते हुए इसे सामाजिक समरसता व संस्कृति से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण प्रयास कहा। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण कर समस्त श्रद्धालुओं का धन्यवाद किया गया। इस आध्यात्मिक आयोजन ने गांव के माहौल को पुण्य और भक्ति से सराबोर कर दिया।
काल भैरवनाथ मंदिर में गूंजे राम नाम के स्वर,सुंदरकांड पाठ का हुआ भव्य आयोजन
