मसूरी में पर्यावरण मित्रों के लिए लगा अनोखा स्वास्थ्य शिविर दृ 130 सफाई योद्धाओं का हुआ सम्मान और उपचार



नगर पालिका परिषद मसूरी और संस्था हिलदारी ने मिलकर एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया, जहां 130 से अधिक सफाई कर्मचारियों का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मसूरी उप जिला चिकित्सालय लंढौर में लगे इस शिविर में जिनका शहर की सफाई में अहम योगदान है जैसे मोहल्ला समिति वर्कर, नगर पालिका के संविदा और स्थायी कर्मचारियों की जांच की गई। जांच में ब्लड ग्रुप से लेकर ब्लड प्रेशर और शुगर, आंखों, दांतों, त्वचा और पोषण की जांच की ्रगई। हेपेटाइटिस और एचआईवी की स्क्रीनिंग की गई। जिसके बाद सभी कर्मचारियों को एक स्वास्थ्य डायरी दी गई जिसमें सभी रिपोर्ट दर्ज की गई। स्वास्थ्य शिविर में आए हर सफाई कर्मचारी को फ्री मेडिकल किट भी दी गई ताकि जरूरत के वक्त मदद मिल सके। हिलदारी के दीपक ने बताया कि सभी पर्यावरण मित्रों की मेडिकल रिपोर्ट एक डायरी में दर्ज की गई है, जिससे भविष्य में इलाज आसान होगा। सीएमएस डॉ. खजान सिंह चौहान ने बताया कि इस प्रयास को हर महीने दोहराया जाएगा, ताकि पर्यावरण मित्रों का स्वास्थ्य बना रहे। इस मौके पर डॉक्टर जावेद, डॉ. अनिल, डॉ. अशिष, डा फारूक और उनकी मेडिकल टीम हिलदारी से दीपक, लीला, निशा, दीपिका व नगर पालिका से सैनिटरी इंस्पेक्टर वीरेंद्र बिष्ट, अशोक कुमार ज्योति, नेहा, निर्मला मौजूद थे।