मसूरी कोतवाली पुलिस ने एक बार फिर अपने मजबूत सूचना तंत्र और त्वरित कार्रवाई से दो ऐसे वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है, जो लंबे समय से कानून की आँखों में धूल झोंक कर फरार चल रहे थे। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद देहरादून के आदेश पर एवं पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी मसूरी के निर्देशन में की गई। पहला मामला घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न का आरोपी भूपेंद्र असवाल पुत्र जगनमोहन उम्र 53 वर्ष निवासी अंबे वाला, प्रेम नगर, देहरादून को गिरफतार किया।भूपेंद्र असवाल के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 30/2021, धारा 323, 504, 506, 498ए भा.दं.वि. तथा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज था। यह अभियुक्त काफी समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था और न्यायालय से उसके विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। कोतवाली मसूरी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 2 अगस्त को उसे यूसीएफ सदन, निकट विधानसभा, देहरादून से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी टीम अपर उपनिरीक्षक बुद्धि प्रकाश कांस्टेबल अरविंद गुसाईं शामिल थे। दूसरा मामला चेक बाउंस मामले में महिला अभियुक्त मंजू पत्नी आनंद उम्र 50 वर्ष निवासी गंगा गेट, हैप्पी वैली, मसूरी को गिरफ्तार किया ।अभियुक्ता मंजू के विरुद्ध वा0सं0 423/2023, धारा 138, एन.आई. एक्ट (चेक बाउंस) के अंतर्गत मामला दर्ज था। न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट की तामील के क्रम में मसूरी पुलिस ने उसे बुद्ध टेंपल, मसूरी से दबोच लिया। मंजू काफी समय से फरार थी और लगातार वारंट के बावजूद कोर्ट में हाजिर नहीं हो रही थी। पुलिस की पैनी नजर और त्वरित कार्रवाई से अब वह कानून की गिरफ्त में आ चुकी है। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक छत्रपाल सिंह, कांस्टेबल जयसिंह और महिला कांस्टेबल मंजू शामिल थी।
मसूरी पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो फरार वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
