सेंट जॉर्ज कॉलेज, मसूरी के मैदान में चल रहा 52वाँ श्हेरिटेज कप (जैकी) इनविटेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट रोमांचक मोड़ पर है। तीसरे दिन के मुकाबलों में युवाओं की ऊर्जा, टीमों का जज़्बा और दर्शकों का उत्साह मैदान पर छा गया। तीसरे दिन कुल पाँच जबरदस्त मुकाबले खेले गए। मसूरी मैड्रिड क्लब ने अपने विरोधी आर्यन स्पोर्ट्स क्लब को एकतरफा अंदाज़ में 7-0 से रौंदते हुए दिन का सबसे बड़ा स्कोर दर्ज किया। मैदान पर उनकी आक्रामक रणनीति और शानदार तालमेल देखते ही बनता था। मसूरी यूनाइटेड ने बार्लोगंज स्पोर्ट्स क्लब को 3-0 से हराकर टूर्नामेंट में मजबूत शुरुआत की। भट्टा स्पोर्ट्स क्लब ने ब्लू फुटबॉल क्लब को 6-0 से रौंदते हुए अपनी ताकत का दमखम दिखाया। शिवा स्पोर्ट्स क्लब ने इलेवन स्टार क्लब पर 4-0 से शानदार जीत दर्ज की। मसूरी बॉयज़ क्लब और युवा स्पोर्ट्स क्लब के बीच सबसे करीबी मुकाबला हुआ, जिसमें मसूरी बॉयज़ ने 1-0 से बाज़ी मारी। मैदान पर न्याय और अनुशासन सुनिश्चित करने की ज़िम्मेदारी उठाई इन प्रतिष्ठित रेफरियों पुष्कर सिंह गुंसाई, दीपक रावत, प्रशांत बिष्ट, मिलन क्षेत्री और अभिरूचि गुरुंग ने निर्णयों ने खेल को निष्पक्ष और शानदार बनाए रखा। इस मौके पर प्रधानाचार्य ब्रदर जयसीलन, सुपीरियर व स्पोर्ट्स सेक्रेटरी ब्रदर ब्रिटो, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर फिलिक्स कुमार मौजूद थे।
मसूरी की वादियों में फुटबॉल का रोमांच चरम पर
