फरार चल रहा शातिर वारंटी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा-श्रीकोट पुलिस की सतर्कता लाई रंग

श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल के निर्देश पर जिलेभर में फरार अपराधियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कोतवाली श्रीनगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने लंबे समय से वांछित चल रहे एक शातिर वारंटी को धर दबोचा है,जो वर्ष 2023 से गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विपिन बल्लभ बहुगुणा पुत्र बुद्धि बल्लभ बहुगुणा (उम्र-46 वर्ष) निवासी डूंगरियो मोहल्ला बेस अस्पताल के पीछे श्रीकोट गंगानाली श्रीनगर जनपद पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली श्रीनगर में गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। पुलिस टीम द्वारा मिली जानकारी के अनुसार अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार ठिकाना बदल रहा था तथा जानबूझकर घर से फरार होकर छिपने का प्रयास कर रहा था। पुलिस की सतत निगरानी और सक्रियता के चलते अभियुक्त को 4 अगस्त की रात्रि श्रीकोट क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है,जहां आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी में शामिल सतर्क पुलिस टीम-उपनिरीक्षक मुकेश गैरोला प्रभारी चौकी,हेड कांस्टेबल चरण सिंह,हेड कांस्टेबल विनीत चौकी श्रीकोट। जनपद पुलिस ने फरार अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रखने का संकल्प दोहराया है। यह कार्रवाई कानून व्यवस्था बनाए रखने और न्यायालय के आदेशों के पालन हेतु पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।