स्वच्छता के अग्रदूत डॉ.बी.पी.नैथाणी को जन्मदिवस पर बार एसोसिएशन ने दी शुभकामनाएं,उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जताया आभार

श्रीनगर गढ़वाल। बार एसोसिएशन श्रीनगर एवं उत्तराखंड बार काउंसिल के वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने स्वच्छता व स्वास्थ्य के क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ने वाले स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर डॉ.बी.पी.नैथाणी को उनके जन्मदिवस 6 अगस्त 2025 पर हार्दिक शुभकामनाएं व सम्मान अर्पित किया। साथ ही उनके निरंतर प्रयासों और जन-जागरण अभियान के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के सदस्य अर्जुन सिंह भंडारी और बार एसोसिएशन श्रीनगर के संरक्षक अनूप पांथरी ने डॉ.नैथाणी को बधाई देते हुए कहा कि वे न केवल स्वच्छता मिशन के प्रति जागरूक हैं,बल्कि उन्होंने स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवा को जन आंदोलन का रूप दे दिया है। उन्होंने कहा कि डॉ.नैथाणी एवं उनकी धर्मपत्नी मंजू नैथाणी द्वारा चलाई गई स्वच्छता जागरूकता मुहिम आज श्रीनगर ही नहीं,बल्कि आस-पास के क्षेत्रों में भी एक प्रेरणादायक मॉडल बन चुकी है। पूर्व महासचिव विकास पंत ने कहा कि डॉ.नैथाणी वर्षों से अपने निजी संसाधनों से चल रहे स्वच्छता अभियान को लगातार गति दे रहे हैं। वे अपनी कार में लगे लाउडस्पीकर के माध्यम से नगर वासियों को प्रतिदिन स्वच्छता के संदेश देते हैं,जिससे शहर में जागरूकता और अनुशासन दोनों का अद्भुत समन्वय देखने को मिल रहा है। यह जुनून ही है कि श्रीनगर शहर स्वच्छता की दिशा में रोज नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। बार काउंसिल के सदस्य अर्जुन सिंह भंडारी ने कहा कि डॉ.नैथाणी ने श्रीनगर शहर को स्वच्छता में आत्मनिर्भर बनाने की जो दिशा दी है,वह सराहनीय है। उन्होंने उन्हें स्वच्छता के प्रतीक की उपाधि देते हुए उनके प्रयासों को सामाजिक नवाचार की मिसाल बताया। डॉ.नैथाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने और उनके प्रति आभार व्यक्त करने वाले प्रमुख अधिवक्ताओं में संरक्षक अनूप पांथरी,अध्यक्ष प्रमेश चंद्र जोशी,कोषाध्यक्ष सुबोध भट्ट,पूर्व सह सचिव प्रदीप मैठाणी,सचिव ब्रह्मानंद भट्ट,पूर्व अध्यक्ष दीपक भंडारी,पूर्व उपाध्यक्ष विवेक जोशी,पूर्व महासचिव विकास पंत,सह सचिव देवी प्रसाद खरे,सुनीता भंडारी,ओमप्रकाश मैठाणी,बलबीर सिंह रौतेला,सुरेंद्र सिंह रौथाण,राजेश जैन,आनंद सिंह बुटोला,नितेश भारती,रतन सिंह बिष्ट आदि शामिल रहे। बार एसोसिएशन ने उम्मीद जताई कि डॉ.नैथाणी के निरंतर प्रयासों से श्रीनगर जल्द ही देशभर में स्वच्छता के लिए एक आदर्श नगर के रूप में पहचाना जाएगा।